दुनिया के 22 देशों ने ईरान से हमले रोकने एवं होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर खोलने की अपील की

Ads

दुनिया के 22 देशों ने ईरान से हमले रोकने एवं होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर खोलने की अपील की

  •  
  • Publish Date - March 21, 2026 / 07:25 PM IST,
    Updated On - March 21, 2026 / 07:25 PM IST

दुबई, 21 मार्च (एपी) दुनिया के 22 देशों ने शनिवार को ईरान से हमले रोकने और होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने की अपील की।

संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन, ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया और ऑस्ट्रेलिया समेत इन देशों ने पश्चिम एशिया में वाणिज्यिक जहाजों तथा तेल और गैस सुविधाओं पर ईरान के हमलों की निंदा की है।

उन्होंने शनिवार को जारी एक संयुक्त बयान में कहा, ‘‘ ईरान की इन कार्रवाइयों का असर दुनिया के हर हिस्से के लोगों खासकर सबसे कमजोर तबके पर पड़ेगा।’’

एपी राजकुमार दिलीप

दिलीप