अमेरिका में भारत के राजदूत ने रुबियो और गोर से मुलाकात कर अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी

Ads

अमेरिका में भारत के राजदूत ने रुबियो और गोर से मुलाकात कर अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी

  •  
  • Publish Date - July 5, 2026 / 10:31 PM IST,
    Updated On - July 5, 2026 / 10:31 PM IST

(सागर कुलकर्णी)

वाशिंगटन, पांच जुलाई (भाषा) अमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात की और उन्हें अमेरिकी स्वतंत्रता की 250वीं वर्षगांठ पर बधाई दी।

क्वात्रा ने शनिवार को यहां रुबियो और भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर से मुलाकात की।

क्वात्रा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ पर विदेश मंत्री मार्को रुबियो और राजदूत सर्जियो गोर को बधाई दी।”

क्वात्रा ने कहा, “हम अपनी व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे।”

अमेरिका ने शनिवार को स्वतंत्रता की घोषणा की 250वीं वर्षगांठ मनाई।

शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका की आज़ादी की 250वीं वर्षगांठ पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिका के लोगों को बधाई दी।

मोदी ने कहा कि लोकतंत्र और कानून के शासन में भारत और अमेरिका का साझा विश्वास, और उनके लोगों की असीम क्षमता, दोनों देशों की दोस्ती को दुनिया की भलाई के लिए एक ताकत बनाती है।

भाषा प्रशांत नरेश

नरेश