Japan Earthquake Update: नहीं थम रही तबाही! भूंकप के झटकों ने ली अब तक 55 लोगों की जान, ढह गईं सैकड़ों इमारतें

Japan Earthquake Update: नहीं थम रही तबाही! भूंकप के झटकों ने ली अब तक 55 लोगों की जान, ढह गईं सैकड़ों इमारतें

Japan Earthquake Update: नहीं थम रही तबाही! भूंकप के झटकों ने ली अब तक 55 लोगों की जान, ढह गईं सैकड़ों इमारतें

Japan Earthquake Update

Modified Date: January 2, 2024 / 10:16 pm IST
Published Date: January 2, 2024 9:55 pm IST

Japan Earthquake Update: वाजिमा। पश्चिमी जापान में एक के बाद एक आए भूकंप के कई झटकों में कम से कम 55 लोगों की मौत हो गई है और कई इमारतें, वाहन तथा नौकाएं भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि अभी भूकंप के और झटके आ सकते हैं। जापान के इशिकावा प्रांत और आसपास के इलाकों में 7.6 तीव्रता के भूकंप के झटके के बाद कई और झटके महसूस किये गये। हालांकि, कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन नहीं किया जा सका है। जापानी मीडिया में आयी खबरों में बताया गया कि हजारों मकान ढह गये हैं।

Read more: Health Tips: किचन के ये मसाले सेहत के लिए हैं वरदान, आज ही डालें इनकी आदत 

सरकार के प्रवक्ता योशिमासा हयाशी ने कहा कि 17 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। उन्होंने यह कहते हुए मृतक संख्या थोड़ी कम बतायी कि उन्हें प्रीफेक्चर की ओर से जारी मृतक संख्या की जानकारी है। कुछ क्षेत्रों में पानी, बिजली और फोन सेवाएं अभी भी बंद हैं। स्थानीय निवासी नष्ट हुए घरों और अपने अनिश्चित भविष्य को लेकर चिंचित हैं। अपने घर के आसपास से मलबा हटाने में लगी इशिकावा निवासी मिकी कोबायाशी ने कहा, ‘‘देखने से लगेगा कि घर सिर्फ गंदा हुआ, लेकिन ऐसा नहीं है दीवारें ढह गई हैं मुझे नहीं लगता कि यह रहने लायक है।’’

Japan Earthquake Update: उन्होंने कहा 2007 के आये भूकंप में भी उनका घर क्षतिग्रस्त हो गया था। प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने मंगलवार को कहा कि बचाव प्रयासों में तेजी लाने के लिए 1,000 सैनिकों को भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘लोगों की जान बचाना हमारी प्राथमिकता है। इसीलिए जरूरी है कि घरों में फंसे लोगों को तुरंत बचाया जाए।’’

जब वह बोल रहे थे उस समय इशिकावा क्षेत्र में 5.6 तीव्रता का एक और भूकंप आया। हालांकि हताहतों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है, लेकिन प्रसारणों और फोन पर दी गई त्वरित सार्वजनिक चेतावनियों और आम जनता और अधिकारियों की त्वरित प्रतिक्रिया से कुछ नुकसान सीमित हुआ। प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने मंगलवार को कहा कि जापान की सेना ने बचाव प्रयासों में शामिल होने के लिए 1,000 सैनिकों को आपदा क्षेत्रों में भेजा है। उन्होंने कहा, ‘‘जान बचाना हमारी प्राथमिकता है और हम समय के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं।’ यह महत्वपूर्ण है कि घरों में फंसे लोगों को तुरंत बचाया जाए।’’

जब वह बोल रहे थे तो इशिकावा क्षेत्र में 5.6 की प्रारंभिक तीव्रता वाला भूकंप आया। क्षेत्र में भूकंप के झटके जारी रहे, पिछले दिन में 100 से अधिक झटके आए। परमाणु नियामकों ने कहा कि क्षेत्र में परमाणु संयंत्र सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। इससे पहले मार्च 2011 में, एक बड़े भूकंप और सुनामी के कारण संयंत्र में खराबी आ गई थी। समाचार वीडियो में एक कतार में काफी सारे धवस्त मकान दिखाई दे रहे हैं। गाड़ियां पलटी हुई हैं और नौकाएं डूबी हुई हैं। सुनामी के कारण समुद्र तटों पर कीचड़ है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने सोमवार को इशिकावा में सुनामी की चेतावनी जारी की थी, लेकिन मंगलवार की सुबह चेतावनी वापस ले ली गई।

Read more: Lucky Moles: शरीर के इन 5 जगहों के तिल माने जाते हैं बेहद लकी, ऐसे लोगों का किस्मत भी देती है साथ! 

Japan Earthquake Update: हालांकि, एजेंसी ने कहा है कि अगले कुछ दिनों में इस क्षेत्र में और भी भूकंप आ सकते हैं। भूकंप के बाद घरों से निकाले गये लोगों को सभागारों, स्कूलों और सामुदायिक केंद्रों में आश्रय दिया गया है। क्षेत्र में बुलेट ट्रेन रोक दी गई थीं, लेकिन मंगलवार दोपहर तक लगभग सभी सेवाओं को बहाल कर दिया गया है। राजमार्गों के कई हिस्से बंद कर दिये गये हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक बयान में कहा कि उनका प्रशासन ‘‘जापानी लोगों को हरसंभव मदद पहुंचाने के लिए तैयार है।’’

 

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें


लेखक के बारे में