US Presidential Election 2024: अमेरिकी चुनाव में भारतीयों का दबदबा, इन 6 सीटों पर लहराया परचम, दर्ज की बड़ी जीत
अमेरिकी चुनाव में भारतीयों का दबदबा, इन 6 सीटों पर लहराया परचम, 6 people of Indian origin won the US election and became MPs

US Presidential Election 2024
वाशिंगटन: US Presidential Election 2024 भारतीय मूल के छह अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के लिए चुनाव जीत गए हैं। मौजूदा कांग्रेस (अमेरिकी संसद) में इनकी संख्या पांच थी। सभी पांच मौजूदा भारतीय अमेरिकी सदस्यों को प्रतिनिधि सभा के लिए फिर से चुना गया है। भारतीय-अमेरिकी वकील सुहास सुब्रमण्यम ने वर्जीनिया और पूरे ईस्ट कोस्ट से चुने जाने वाले समुदाय के पहले व्यक्ति बनकर इतिहास रच दिया। सुब्रमण्यन ने रिपब्लिकन पार्टी के माइक क्लांसी को हराया। वह वर्तमान में वर्जीनिया राज्य के सीनेटर हैं।
US Presidential Election 2024 एरिजोना के पहले कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से डॉ. अमीश शाह अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ मामूली अंतर से आगे हैं। अगर वह जीत हासिल करने में सफल होते हैं तो प्रतिनिधि सभा में भारतीय अमेरिकियों की संख्या बढ़कर सात हो जाएगी। सुब्रमण्यम ने कहा, ‘‘मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि वर्जीनिया के 10 वें जिले के लोगों ने मुझ पर भरोसा जताया ताकि मैं सबसे कठिन लड़ाई लड़ सकूं और कांग्रेस में परिणाम दे सकूं। यह जिला मेरा घर है। मैंने यहां शादी की, मेरी पत्नी मिरांडा और मैं अपनी बेटियों का पालन पोषण कर रहे हैं और हमारे समुदाय के सामने आने वाले मुद्दे हमारे परिवार के लिए व्यक्तिगत हैं। वाशिंगटन में इस जिले की सेवा जारी रखना सम्मान की बात है।’’
पूर्व में राष्ट्रपति बराक ओबामा के व्हाइट हाउस सलाहकार रह चुके सुब्रमण्यम आस्था से हिंदू हैं और देशभर में भारतीय अमेरिकियों के बीच लोकप्रिय हैं। वह कांग्रेस में ‘समोसा कॉकस’ में शामिल हुए हैं जिसमें वर्तमान में पांच भारतीय अमेरिकी - अमी बेरा, राजा कृष्णमूर्ति, रो खन्ना, प्रमिला जयपाल और श्री थानेदार शामिल हैं। ‘समोसा कॉकस’ अमेरिकी कांग्रेस में भारतीय मूल के अमेरिकियों के एक अनौपचारिक समूह को दिया गया नाम है।0 सभी पांच मौजूदा भारतीय अमेरिकी सदस्यों को प्रतिनिधि सभा के लिए फिर से चुना गया है। श्री थानेदार मिशिगन के 13वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से लगातार दूसरी बार चुने गए। उन्होंने इसे पहली बार 2023 में जीता था।
राजा कृष्णमूर्ति ने इलिनोइस के सातवें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से लगातार पांचवीं बार जीत दर्ज की है। कृष्णमूर्ति ने कहा, ‘‘व्हाइट हाउस और कांग्रेस पर नियंत्रण के लिए लड़ाई जारी है लेकिन मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि इलिनोइस के लोगों ने कांग्रेस में उनका प्रतिनिधित्व करने के लिए मेरा अनुबंध बढ़ा दिया है।’’ कृष्णमूर्ति ने कहा, ‘‘मेरे माता-पिता इस देश में अपने परिवार के भविष्य के लिए एक सपने और इस विश्वास के साथ आए थे कि वे इसे यहां अमेरिका में हासिल कर सकते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कुछ कठिन समय के बावजूद, हमने किया।’’
उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस में मेरा लक्ष्य उन सभी अन्य परिवारों के लिए लड़ना है जो अपने सपनों का पीछा कर रहे हैं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे कहां से आते हैं, वे कैसे पूजा करते हैं या उनके नाम में अक्षरों की संख्या कितनी है... मेरे में 29 हैं।’’ इसी प्रकार कैलिफोर्निया के 17वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट का प्रतिनिधित्व करने वाले रो खन्ना और वाशिंगटन राज्य के सातवें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट का प्रतिनिधित्व करने वाली प्रमिला जयपाल ने भी जीत दर्ज की। पेशे से चिकित्सक डॉ. अमी बेरा 2013 से कैलिफोर्निया के छठे कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट का प्रतिनिधित्व करने वाले भारतीय मूल के सबसे वरिष्ठ अमेरिकी सांसद हैं। उन्हें लगातार सातवीं बार फिर से चुना गया। एरिजोना में डेमोक्रेटिक पार्टी के शाह रिपब्लिकन पार्टी के मौजूदा उम्मीदवार डेविड श्वीकेट से थोड़ा आगे चल रहे हैं। उन्हें 132,712 वोट हैं जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी को मिले मतों की संख्या 128,606 थी। अभी तक 63 प्रतिशत मतों की गिनती हुई थी।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: 6 people of Indian origin won the US election and became MPs
दुनिया की खबर | World News in Hindi
और भी पढ़ें ›पाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया
01 Oct 2026 | 11:59 pmइंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार
01 Oct 2026 | 11:01 pmकैप्टन मच्छार से मिलकर ‘बहुत तसल्ली’ हुई : यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल
01 Oct 2026 | 10:27 pmभारत में स्कूलों की एआई नीति में शिक्षकों की अधिक प्रभावी भूमिका होनी चाहिए : रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 10:20 pmकैलिफोर्निया में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में दो लोगों की मौत, दो अस्पताल में भर्ती और एक लापता
01 Oct 2026 | 9:59 pmस्पसेएक्स ने चार अंतरिक्ष यात्रियों को त्वरित गति से आईएएस रवाना किया
01 Oct 2026 | 9:31 pmखबर अमेरिका स्पेसएक्स आईएसएस
01 Oct 2026 | 9:12 pmकैप्टन मच्छार की स्वास्थ्य स्थिति बेहतर, तेजी से हो रहे ठीक: यूएई स्थित भारतीय दूतावास
01 Oct 2026 | 8:24 pm