पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमम के 645 नए मामले सामने आए

पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमम के 645 नए मामले सामने आए

पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमम के 645 नए मामले सामने आए
Modified Date: November 29, 2022 / 07:48 pm IST
Published Date: September 19, 2020 7:57 am IST

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 19 सितंबर (भाषा) पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के 645 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 3,05,031 हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने कहा कि सात रोगियों की मौत हुई है, जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 6,415 हो गई है।

मंत्रालय ने कहा कि देश में 2,92,004 लोग पूरी तरह संक्रमण से उबर चुके हैं। 6,572 लोग अब भी संक्रमित हैं।

भाषा जोहेब शाहिद

शाहिद


लेखक के बारे में