शांति वार्ता के बाद हुए पाकिस्तानी हमले में सात लोग मारे गए और 85 घायल हुए: अफगान अधिकारी
शांति वार्ता के बाद हुए पाकिस्तानी हमले में सात लोग मारे गए और 85 घायल हुए: अफगान अधिकारी
काबुल, 27 अप्रैल (एपी) उत्तर-पूर्वी अफगानिस्तान में एक विश्वविद्यालय और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर पाकिस्तान की ओर से सोमवार को दागे गए मोर्टार और मिसाइल के हमलों में सात लोगों की मौत हो गई और कम से कम 85 अन्य घायल हो गए। अफगान अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
हालांकि पाकिस्तान ने विश्वविद्यालय को निशाना बनाए जाने के आरोपों से इनकार किया है।
यह हमला इस महीने की शुरुआत में चीन की मध्यस्थता में हुई शांति वार्ता के बाद पहली हिंसक घटना है।
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच फरवरी के अंत से जारी संघर्ष में सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है। यह टकराव उस समय और बढ़ गया जब अफगानिस्तान ने पाकिस्तानी हवाई हमलों के जवाब में सीमा पार कार्रवाई की थी।
इस्लामाबाद ने इस स्थिति को अफगानिस्तान के साथ खुला युद्ध करार दिया था, जिससे अंतरराष्ट्रीय समुदाय में चिंता बढ़ गई थी।
पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने विश्वविद्यालय पर हमले के संबंध में अफगान मीडिया और अधिकारियों के दावों को “साफ झूठ” बताया है।
एपी
राखी वैभव
वैभव

Facebook


