होर्मुज जलडमरूमध्य में मिसाइल से हमले के बाद एक मालवाहक पोत में आग लगी: ब्रिटेन की सेना

Ads

होर्मुज जलडमरूमध्य में मिसाइल से हमले के बाद एक मालवाहक पोत में आग लगी: ब्रिटेन की सेना

  •  
  • Publish Date - March 11, 2026 / 12:09 PM IST,
    Updated On - March 11, 2026 / 12:09 PM IST

दुबई, 11 मार्च (एपी) होर्मुज जलडमरूमध्य में बुधवार को एक मालवाहक पोत पर मिसाइल हमला होने के बाद उसमें आग लग गई। ब्रिटेन की सेना ने यह जानकारी दी।

इससे पहले अमेरिका ने बारूदी सुरंग बिछाने वाले उन ईरानी पोतों को निशाना बनाया था जिनके फारस की खाड़ी के संकरे मुहाने को निशाना बनाने की आशंका थी।

ब्रिटिश सेना द्वारा संचालित ‘यूनाइटेड किंगडम मेरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस सेंटर’ (यूकेएमटीओ) ने बताया कि पोत को जलडमरूमध्य में ओमान के ठीक उत्तर में निशाना बनाया गया।

उसने बताया कि चालक दल के सदस्य पोत को खाली कर रहे हैं।

ईरान ने इस हमले की तत्काल जिम्मेदारी नहीं ली लेकिन वह जलडमरूमध्य और उसके आसपास पोतों को निशाना बनाता रहा है। इससे उस जलमार्ग में व्यवधान पैदा हुआ है जहां से दुनिया भर में होने वाले तेल और प्राकृतिक गैस के कुल कारोबार के पांचवें हिस्से का परिवहन होता है।

यूकेएमटीओ ने इससे पहले संयुक्त अरब अमीरात में रास अल-खैमाह के निकट एक पोत को निशाना बनाकर किए गए एक अन्य हमले की भी जानकारी दी थी।

एपी सिम्मी शोभना

शोभना