Budh Gochar 2026 | Photo Credit: AI
नई दिल्ली: Budh Gochar 2026 हमारे जीवन में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। जिसका हमारे जीवन में खास असर माना जाता है। आम तौर पर लोग अपनी राशि के बारे में जानने के लिए उत्सुक्ता रहते हैं। लोग अपनी दिन की शुरुआत राशि देखकर करते हैं। वहीं दूसरी ओर राशियों में ग्रह का प्रभाव भी काफी महत्व रहता है। एक निश्चित समय के बाद ग्रह एक राशि से दूसरे राशि में प्रवेश करते हैं, जिसका असर कई जातकों के जीवन में देखने को मिलता है।
Budh Gochar 2026 ज्योतिष के अनुसार 5 अगस्त 2026 को बुध ग्रह अपने मित्र चंद्रमा की राशि कर्क में प्रवेश करेंगे। जो पांच अगस्त तक इसी राशि में रहेंगे। कुल 18 दिनों की इस अवधि के बाद बुध सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जिसका असर कई राशियों के जीवन में पड़ेगा। इस दौरान इन राशियों को करियर, बिजनेस और धन लाभ के बेहतरीन अवसर मिलेंगे।
मेष राशि: बुध के गोचर से पारिवारिक जीवन में खुशियां आएगी। भूमि, भवन या वाहन खरीदने के योग बनेंगे। लंबे समय से अटके हुए काम भी पूरे होंगे। परिवार के सदस्यों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे और घर का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा।
मिथुन राशि: बुध के गोचर गोचर से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रूका हुआ पैसा वापस आएगा। निवेश से लाभ की प्रबल संभावना है। नौकरी और बिजनेस में नए अवसर मिलेंगे। आपकी संवाद शैली बेहतरीन रहेगी
कन्या राशि: यह गोचर बेहद फलदायी रहेगा। आपको आपके कार्यक्षेत्र में नया अवसर मिल सकता है। इस दौरान आपकी मुलाकात कुछ प्रभावशाली लोगों से होगी, जो भविष्य में आपके करियर को संवारने में मददगार साबित होंगे।
तुला राशि: तुला राशि के जातकों के लिए यह कार्यक्षेत्र में अपना दबदबा कायम करने का समय है। आपकी कड़ी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। वरिष्ठ अधिकारी और बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे।
मकर राशि: मकर राशि वालों के लिए बुध का गोचर व्यक्तिगत और व्यावसायिक दोनों जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा। जीवनसाथी के साथ चल रहे वैचारिक मतभेद दूर होंगे। यदि आप पार्टनरशिप में बिजनेस करते हैं, तो ये 18 दिन आपके लिए बंपर मुनाफा लेकर आ सकते हैं।