तालिबान के एक उच्च अधिकारी की गोली मारकर हत्या

तालिबान के एक उच्च अधिकारी की गोली मारकर हत्या

तालिबान के एक उच्च अधिकारी की गोली मारकर हत्या
Modified Date: July 28, 2026 / 07:12 pm IST
Published Date: July 28, 2026 7:12 pm IST

काबुल, 28 जुलाई (एपी) अफगानिस्तान के उत्तर-पश्चिमी प्रांत बदख्शान में मंगलवार को बंदूकधारियों ने तालिबान के एक उच्च अधिकारी की हत्या कर दी जो देश में लक्षित हत्या की एक दुर्लभ घटना है।

सूचना मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि बदख्शान के सूचना और संस्कृति निदेशक जबीहुल्लाह अमीरी जब प्रांत की राजधानी फैजाबाद जा रहे थे तब उन्हें दो बंदूकधारियों ने गोली मार दी।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘घटना के तुरंत बाद सुरक्षा गार्डों ने हमलावरों पर गोलीबारी की। सुरक्षा गार्डों की कार्रवाई में एक हमलावर मारा गया और दूसरे को पकड़ लिया गया।’’

मंत्रालय ने यह भी कहा कि इस हत्या की जांच की जा रही है।

वर्ष 2021 में अमेरिकी नेतृत्व वाली सेनाओं की वापसी के बाद अफगानिस्तान में तालिबान सत्ता पर काबिज हो गया था। उसके बाद से तालिबान के बड़े अधिकारियों की निशाना बनाकर उनकी हत्या करने की घटनाएं बहुत कम हुई हैं।

एपी

राजकुमार नरेश

नरेश


लेखक के बारे में