कुवैत ने पाकिस्तान के साथ हुए रक्षा सहयोग समझौते को अनुमोदित किया

कुवैत ने पाकिस्तान के साथ हुए रक्षा सहयोग समझौते को अनुमोदित किया

कुवैत ने पाकिस्तान के साथ हुए रक्षा सहयोग समझौते को अनुमोदित किया
Modified Date: July 28, 2026 / 06:58 pm IST
Published Date: July 28, 2026 6:58 pm IST

इस्लामाबाद, 28 जुलाई (भाषा) कुवैत ने पाकिस्तान के साथ रक्षा सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर के तीन साल बाद इसे अनुमोदित कर दिया है। स्थानीय मीडिया की खबर से यह जानकारी सामने आई है।

खबर के मुताबिक, समझौते को औपचारिक रूप से रविवार को कुवैत के सरकारी गजट ‘कुवैत अल-यौम’ में अनुमोदन की पुष्टि करते हुए प्रकाशित किया गया।

खबर में कहा गया है कि यह समझौता पांच साल तक प्रभावी रहेगा और अगर कोई भी पक्ष इससे हटने का फैसला नहीं करता है, तो इसका स्वत: नवीनीकरण होता रहेगा।

‘कुवैत टाइम्स’ की खुबर के अनुसार, यह समझौता पाकिस्तान और कुवैत की सेनाओं के बीच सहयोग के लिए एक ढांचा प्रदान करता है, जिसमें संस्थागत सैन्य संबंधों को मजबूत करने के लिए सैन्य प्रशिक्षण, शिक्षा, खुफिया जानकारी साझा करने, रसद, रक्षा तकनीक, अनुसंधान और विशेषज्ञता के आदान-प्रदान जैसी चीजें शामिल हैं।

पिछले साल, पाकिस्तान और सऊदी अरब ने एक रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, जिसके तहत दोनों देश खुफिया जानकारी साझा करने, संयुक्त प्रशिक्षण, सैन्य अभ्यास और रक्षा तकनीक में सहयोग के जरिये सैन्य सहयोग को और मजबूत करने पर सहमत हुए थे।

खबर के मुताबिक, पाकिस्तान कतर और तुर्किये जैसे देशों के साथ भी व्यापक रक्षा समझौता करने की कोशिश कर रहा है।

इसमें कहा गया है कि पाकिस्तान-कुवैत समझौते में सैन्य साजोसमान के विनिर्माण, इलेक्ट्रॉनिक संचार प्रणाली, वैज्ञानिक अनुसंधान, सैन्य मीडिया और सांस्कृतिक व खेल गतिविधियों में सहयोग का भी प्रावधान है।

भाषा धीरज पारुल

पारुल


लेखक के बारे में