संभवत: ट्रंप प्रशासन के अधिकारी थे निशाने पर: कार्यवाहक अटॉर्नी जनरल

संभवत: ट्रंप प्रशासन के अधिकारी थे निशाने पर: कार्यवाहक अटॉर्नी जनरल

संभवत: ट्रंप प्रशासन के अधिकारी थे निशाने पर: कार्यवाहक अटॉर्नी जनरल
Modified Date: April 26, 2026 / 06:13 pm IST
Published Date: April 26, 2026 6:13 pm IST

वशिंगटन, 26 अप्रैल (एपी) अमेरिकी राष्ट्रपति के निवास ‘व्हाइट हाउस’ में संवाददाताओं के रात्रिभोज के दौरान ‘बॉलरूम’ में घुसने की कोशिश करने वाला बंदूकधारी संभवतः डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के सदस्यों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहा था। कार्यवाहक अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लैंच ने रविवार को यह जानकारी दी।

ब्लैंच ने यह भी कहा कि अधिकारियों का मानना ​​है कि संदिग्ध कैलिफोर्निया से शिकागो और फिर वाशिंगटन तक ट्रेन से यात्रा की, जहां उसने उस होटल में अतिथि के रूप में प्रवेश किया जहां शनिवार रात कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था।

गोलियों की आवाज सुनते ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मंच से तुरंत हटा लिया गया। 31 वर्षीय संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है और उस पर आरोप लगाए गए हैं। ब्लैंच ने ‘एनबीसी’ के ‘मीट द प्रेस’ कार्यक्रम में यह बात कही।

एपी आशीष देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में