अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने अमेरिका के आरोपों को खारिज किया

Ads

अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने अमेरिका के आरोपों को खारिज किया

  •  
  • Publish Date - March 10, 2026 / 10:50 PM IST,
    Updated On - March 10, 2026 / 10:50 PM IST

काबुल, 10 मार्च (एपी) अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने मंगलवार को अमेरिका के उन आरोपों को खारिज कर दिया कि वह अन्य देशों पर दबाव बनाने के लिए विदेशियों को हिरासत में लेती है।

तालिबान ने कहा कि अफगान अधिकारी लोगों को कानूनों का उल्लंघन करने के लिए गिरफ्तार करते हैं, न कि किसी समझौता में फायदे के लिये।

अमेरिकी विदेश विभाग ने सोमवार को अफगानिस्तान को लोगों को गलत तरीके से हिरासत में रखने और उस पर ‘‘बंधक कूटनीति’’ में संलिप्त होने का आरोप लगाया।

मंगलवार को काबुल स्थित अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय ने इन आरोपों को खारिज किया।

मंत्रालय ने इस मामले पर अमेरिका के साथ जारी राजनयिक वार्ता को रचनात्मक बताया, हालांकि साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि अफगानिस्तान में किसी भी विदेशी को अफगान कानून के उल्लंघन की वजह से ही हिरासत में लिया गया है।

एपी शफीक प्रशांत

प्रशांत