BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

अहमदाबाद विमान दुर्घटना : अमेरिकी एजेंसी की टीम जांच में सहायता के लिए भारत आएगी

अहमदाबाद विमान दुर्घटना : अमेरिकी एजेंसी की टीम जांच में सहायता के लिए भारत आएगी

अहमदाबाद विमान दुर्घटना : अमेरिकी एजेंसी की टीम जांच में सहायता के लिए भारत आएगी
Bhasha
Published: 12 Jun 2025 | 8:32 pmModified: 12 Jun 2025 | 8:32 pm

(योषिता सिंह)

वाशिंगटन/ सैन फ्रांसिस्को, 12 जून (भाषा)नागरिक विमानन दुर्घटनाओं की जांच करने वाली अमेरिका की सरकारी एजेंसी ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह अहमदाबाद में हुए विमान हादसे की जांच में सहायता के लिए अमेरिकी जांचकर्ताओं की एक टीम भारत भेजेगी।

राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (एनटीएसबी) ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ जारी पोस्ट में कहा, ‘‘ वह बृहस्पतिवार को भारत के अहमदाबाद में एअर इंडिया बोइंग 787 के दुर्घटनाग्रस्त होने की जांच में ‘विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो’ की सहायता के लिए भारत की यात्रा करने वाले अमेरिकी जांचकर्ताओं की एक टीम का नेतृत्व करेगा।’’

एनटीएसबी में कहा गया कि अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन के तहत तय अंतरराष्ट्रीय प्रोटोकॉल के अनुसार, जांच की सभी जानकारी भारत सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी।

एअर इंडिया का बोइंग 787-8 विमान में बृहस्पतिवार को अहमदाबाद में उड़ान भरने के कुछ मिनटों के बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। यह विमान उड़ान संख्या एआई-171 के तहत अहमदाबाद से लंदन के गैटविक जा रहा था और विमान में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, एक कनाडाई और सात पुर्तगाली नागरिक और चालक दल के 12 सदस्य सहित कुल 242 लोग सवार थे।

संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) ने कहा कि वह अहमदाबाद से लंदन के गैटविक जा रही एअर इंडिया की उड़ान संख्या एआई171 के संबंध में एनटीएसबी के संपर्क में है।

एफएए ने कहा, ‘‘जब कोई अंतर्राष्ट्रीय घटना होती है, तो वह सरकार जांच का नेतृत्व करती है। सहायता का अनुरोध किए जाने की स्थिति में, एनटीएसबी आधिकारिक अमेरिकी प्रतिनिधि है और एफएए तकनीकी सहायता प्रदान करता है। हम एनटीएसबी के साथ समन्वय में तुरंत एक टीम भेजने के लिए तैयार हैं।’’

एफएए एक अमेरिकी संघीय सरकारी एजेंसी है, जो देश में नागरिक उड्डयन को नियंत्रित करती है।

बोइंग ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि वह उड़ान संख्या एआई171 के संबंध में एअर इंडिया के संपर्क में है और ‘‘उनकी सहायता करने के लिए तैयार है। हमारी संवेदनाएं यात्रियों, चालक दल, प्रथम प्रतिक्रियाकर्ताओं और सभी प्रभावितों के साथ हैं।’’

अमेरिकी सांसद ने भी पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति संवेदना संदेश भेज रहे हैं।

कांग्रेस सदस्य राजा कृष्णमूर्ति ने कहा कि अहमदाबाद में एअर इंडिया विमान दुर्घटना से वह ‘‘दुखी’’ हैं। उन्होंने इस त्रासदी से प्रभावित विश्वभर के सभी लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

भाषा धीरज माधव

माधव

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: अहमदाबाद विमान दुर्घटना : अमेरिकी एजेंसी की टीम जांच में सहायता के लिए भारत आएगी

People also search for:Plane crash US FAA

दुनिया की खबर | World News in Hindi

और भी पढ़ें ›
इस्लामाबाद में एससीओ बैठक में भारत की भागीदारी ‘स्वागत योग्य कदम’ : पाकिस्तान

इस्लामाबाद में एससीओ बैठक में भारत की भागीदारी ‘स्वागत योग्य कदम’ : पाकिस्तान

02 Oct 2026 | 1:10 am
विमान को गिराने की साजिश के पीछे ईरान का हाथ होने का ट्रंप का दावा, संदिग्ध को यूएई को सौंपा गया

विमान को गिराने की साजिश के पीछे ईरान का हाथ होने का ट्रंप का दावा, संदिग्ध को यूएई को सौंपा गया

02 Oct 2026 | 1:00 am
गोयल ने ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के व्यापार मंत्रियों से मुलाकात की

गोयल ने ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के व्यापार मंत्रियों से मुलाकात की

02 Oct 2026 | 12:57 am
नेपाल में जाली भारतीय नोट बरामद, दो भारतीय नागरिक गिरफ्तार

नेपाल में जाली भारतीय नोट बरामद, दो भारतीय नागरिक गिरफ्तार

02 Oct 2026 | 12:50 am
फ्लाईदुबई के सह-पायलट के पीछे ईरान का हाथ होने का संकेत, ट्रंप ने दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

फ्लाईदुबई के सह-पायलट के पीछे ईरान का हाथ होने का संकेत, ट्रंप ने दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

02 Oct 2026 | 12:17 am
पाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया

पाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया

01 Oct 2026 | 11:59 pm
इंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार

इंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 11:01 pm
कैप्टन मच्छार से मिलकर ‘बहुत तसल्ली’ हुई : यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल

कैप्टन मच्छार से मिलकर ‘बहुत तसल्ली’ हुई : यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल

01 Oct 2026 | 10:27 pm