‘पूरी सभ्यता’ का अंत हो सकता है, लेकिन ईरान के पास अब भी आत्मसमर्पण का मौका : ट्रंप

'पूरी सभ्यता' का अंत हो सकता है, लेकिन ईरान के पास अब भी आत्मसमर्पण का मौका : ट्रंप

‘पूरी सभ्यता’ का अंत हो सकता है, लेकिन ईरान के पास अब भी आत्मसमर्पण का मौका : ट्रंप
Modified Date: April 7, 2026 / 06:51 pm IST
Published Date: April 7, 2026 6:51 pm IST

वाशिंगटन, सात अप्रैल (एपी) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को चेतावनी दी कि ‘‘आज रात एक पूरी सभ्यता का अंत हो सकता है’’, लेकिन वाशिंगटन में रात 8 बजे की समय सीमा से पहले ईरान के पास आत्मसमर्पण करने का मौका है।

अमेरिकी नेता ने मंगलवार को यह सख्त चेतावनी जारी की, जो ईरान के लिए दी गई समय-सीमा से लगभग 12 घंटे पहले आई है। इस समय-सीमा के तहत ईरान को ‘होर्मुज जलडमरूमध्य’ को फिर से खोलने सहित एक समझौते पर सहमत होने को कहा गया है, अन्यथा उसे दंडात्मक हमलों का सामना करना पड़ेगा।

ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया साइट पर लिखा, ‘‘आज रात एक पूरी सभ्यता का अंत हो जाएगा, जिसे फिर कभी वापस नहीं लाया जा सकेगा। मैं ऐसा नहीं चाहता, लेकिन शायद ऐसा ही होगा।’’

हालांकि, ट्रंप के बयान में समाधान की गुंजाइश अब भी रखी गई है और उन्होंने कहा कि ‘‘शायद कुछ क्रांतिकारी और अद्भुत बात हो सकती है।’’

एपी अविनाश दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में