बीजिंग में भारत और अमेरिका के राजदूतों की मुलाकात हुई
बीजिंग में भारत और अमेरिका के राजदूतों की मुलाकात हुई
बीजिंग, 11 फरवरी (भाषा) चीन में भारत के राजदूत प्रदीप रावत और उनके अमेरिकी समकक्ष डेविड पर्ड्यू ने बीजिंग में मुलाकात की और अमेरिका-भारत संबंधों एवं साझा हितों पर चर्चा की।
पर्ड्यू ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘रक्षा, ऊर्जा, महत्वपूर्ण खनिजों पर घनिष्ठ सहयोग और क्वाड (चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद) की भागीदारी के माध्यम से अमेरिका-भारत संबंध वास्तविक परिणाम देते हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘अपने मित्र राजदूत रावत से मिलकर हमारी साझा रुचियों पर चर्चा करना हमेशा ही बहुत अच्छा अनुभव रहता है।’’
दिसंबर के बाद से यह उनकी दूसरी बैठक है।
रावत, पर्ड्यू और चीन में जापानी राजदूत केंजी कानासुगी ने पिछले साल दिसंबर में अमेरिकी दूतावास में मुलाकात की थी।
भाषा
यासिर सिम्मी
सिम्मी

Facebook


