Gold Rate 16 April 2026: अक्षय तृतीया से पहले गोल्ड ने मारी छलांग, 1.55 लाख के पार पहुंचा भाव, खरीदारों के सस्ते सोने की उम्मीदों पर फिरा पानी!

Gold Rate 16 April 2026: अक्षय तृतीया से पहले सोना और चांदी दोनों के दाम बढ़ गए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,795.97 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। देश के अंदर सोने और चांदी की कीमतें स्थानीय मांग और वैश्विक आर्थिक हालात पर निर्भर करती हैं।

Gold Rate 16 April 2026: अक्षय तृतीया से पहले गोल्ड ने मारी छलांग, 1.55 लाख के पार पहुंचा भाव, खरीदारों के सस्ते सोने की उम्मीदों पर फिरा पानी!

(Gold Rate 16 April 2026/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: April 16, 2026 / 10:00 am IST
Published Date: April 16, 2026 9:59 am IST
HIGHLIGHTS
  • देश में सोने की कीमतों में लगातार हल्की तेजी जारी।
  • 24 कैरेट सोना दिल्ली में ₹1,55,510 प्रति 10 ग्राम पर।
  • अक्षय तृतीया से पहले ज्वैलर्स की खरीदारी से मांग मजबूत।

नई दिल्ली: Gold Rate 16 April 2026 in India: देश में सोने की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी का रूख बना हुआ है। आज 16 अप्रैल की सुबह 24 कैरेट सोना 10 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है। इसी तरह 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने में भी 10-10 रुपये की मामूली तेजी दर्ज की गई है। दिल्ली में 24 कैरेट सोना अब 1,55,510 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि मुंबई में यह 1,55,360 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

आज दिल्ली में 24 कैरेट सोने के दाम रुपये में (गुडरिटर्न के अनुसार)

मात्रा (ग्राम) आज का भाव (₹) कल का भाव (₹) बदलाव (₹)
1 ग्राम 15,551 15,550 1
8 ग्राम 1,24,408 1,24,400 8
10 ग्राम 1,55,510 1,55,500 10
100 ग्राम 15,55,100 15,55,000 100

बड़े शहरों में सोने के दामों में अंतर

  • दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,55,510 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 1,42,560 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 18 कैरेट का भाव 1,16,670 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।
  • आज मुंबई, कोलकाता और रायपुर में 18 कैरेट सोने की कीमत 1,16,520 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 1,42,410 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 1,55,360 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
  • चेन्नई में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 1,56,230 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 1,43,210 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट का भाव 1,19,410 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।
  • अहमदाबाद और भोपाल में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,55,410 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,42,460 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,16,570 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है।

आज विभिन्न शहरों में सोने के दाम (रुपये प्रति 10 ग्राम)

शहर 18 कैरेट (₹) 22 कैरेट (₹) 24 कैरेट (₹)
दिल्ली 1,16,670 1,42,560 1,55,510
मुंबई 1,16,520 1,42,410 1,55,360
अहमदाबाद 1,16,570 1,42,460 1,55,410
चेन्नई 1,19,410 1,43,210 1,56,230
कोलकाता 1,16,520 1,42,410 1,55,360
हैदराबाद 1,16,520 1,42,410 1,55,360
रायपुर 1,16,520 1,42,410 1,55,360
भोपाल 1,16,570 1,42,460 1,55,410
लखनऊ 1,16,670 1,42,560 1,55,510
चंडीगढ़ 1,16,670 1,42,560 1,55,510

पिछले दिन की बड़ी तेजी और खरीदारी का असर

एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत में करीब 3,000 रुपये यानी लगभग 2% की तेज बढ़त दर्ज की गई थी। इसके बाद कीमत 1,58,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई। अक्षय तृतीया से पहले ज्वैलर्स और स्टॉकिस्ट की मजबूत खरीदारी से मांग बढ़ी है, जिससे बाजार में तेजी बनी हुई है।

पिछले 10 दिनों में दिल्ली में सोने के दाम (1 ग्राम)

दिनांक 24 कैरेट (₹) बदलाव (₹) 22 कैरेट (₹) बदलाव (₹)
16 अप्रैल 2026 15,551 1 14,256 1
15 अप्रैल 2026 15,550 142 14,255 130
14 अप्रैल 2026 15,408 147 14,125 135
13 अप्रैल 2026 15,261 -38 13,990 -35
12 अप्रैल 2026 15,299 0 14,025 0
11 अप्रैल 2026 15,299 49 14,025 45
10 अप्रैल 2026 15,250 87 13,980 80
09 अप्रैल 2026 15,163 -234 13,900 -215
08 अप्रैल 2026 15,397 398 14,115 365
07 अप्रैल 2026 14,999 -82 13,750 -75

ग्लोबल फैक्टर्स और डॉलर की कमजोरी का असर

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,795.97 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर बना हुआ है। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने और संभावित समझौते की उम्मीद से बाजार में हलचल है। साथ ही डॉलर में कमजोरी भी सोने की कीमतों को सपोर्ट कर रही है। इन वैश्विक संकेतों का असर भारतीय बाजार पर भी साफ दिख रहा है।

चांदी में भी तेजी

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी तेजी देखी जा रही है। 16 अप्रैल की सुबह चांदी 100 रुपये बढ़कर 2,70,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। एक दिन पहले इसमें 11,800 रुपये की बड़ी छलांग देखी गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 78.61 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है। कुल मिलाकर कीमती धातुओं में मजबूती का रुझान बना हुआ है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।