अमेरिका भी लगाया बोइंग 737 मैक्स विमानों पर रोक, ट्रंप ने कहा- ‘सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता’

अमेरिका भी लगाया बोइंग 737 मैक्स विमानों पर रोक, ट्रंप ने कहा- 'सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता'

अमेरिका भी लगाया बोइंग 737 मैक्स विमानों पर रोक, ट्रंप ने कहा- ‘सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता’
Modified Date: November 29, 2022 / 08:39 pm IST
Published Date: March 14, 2019 9:09 am IST

वॉशिंगटन। इथोपिया में हुए विमान हादसे के बाद विमान बनाने वाली कंपनी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। अब अमेरिका ने भी बोइंग के 737 विमानों को खड़े करने का आपातकालीन आदेश जारी कर दिया है। वहीं भारत ने बोइंग 737 मैक्स 8 विमानों पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी है।

ये भी पढ़ें:अजीम प्रेमजी ने 57,750 करोड़ रूपए किए दान, देश के सबसे बड़े दानवीर बने

इससे पहले भारत और चीन समेत सभी यूरोपीय देश भी बोइंग 737 विमानों का परिचालन रोक चुके हैं। और अब डोनल्ड ट्रंप ने अंतरराष्ट्रीय दबाव के बाद उन्होंने ने भी ये कदम उठाया है। इसके साथ उन्होंने कहा, ‘सुरक्षा हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।’

ये भी पढ़ें:LIVE UPDATE : चीन ने आंतकी अजगर को बचाया, राहुल ने मोदी सरकार की 

गौरतलब है कि रविवार को बोइंग का एक 737 मैक्स विमान इथोपिया में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 157 लोगों की मौत हो गई थी। इससे पहले पिछले साल अक्टूबर में बोइंग 737 विमान इंडोनेशिया में हादसे का शिकार हुआ था जिसमें 189 लोगों की मौत हुई थी।


लेखक के बारे में