शिकागो, नौ मार्च (एपी) प्रमुख अमेरिकी एआई कंपनी एंथ्रोपिक ने ट्रंप प्रशासन के खिलाफ मुकदमा कर संघीय अदालतों से पेंटागन के उस फैसले को पलटने की अपील की है, जिसमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) कंपनी को उसकी तकनीक के सैन्य इस्तेमाल की अनुमति नहीं देने के कारण ‘आपूर्ति श्रृंखला के लिए जोखिम’ घोषित किया गया है।
एंथ्रोपिक ने सोमवार को दो अलग-अलग मुकदमे दायर किए। कंपनी ने कैलिफोर्निया की संघीय अदालत में और वाशिंगटन, डी.सी. की संघीय अपील अदालत में एक-एक मुकदमा दायर किया।
कंपनी ने दोनों मुकदमों में पेंटागन द्वारा उसके खिलाफ की गई कार्रवाई के विभिन्न पहलुओं को चुनौती दी है।
कंपनी के ‘‘चैटबॉट क्लाउड’’ का युद्ध में किस तरह इस्तेमाल किया जा सकता है, इस पर हुए एक सार्वजनिक विवाद के बाद पेंटागन ने पिछले सप्ताह सैन फ्रांसिस्को की इस प्रौद्योगिकी कंपनी को औपचारिक रूप से ‘‘आपूर्ति श्रृंखला के लिए जोखिम’’ घोषित कर दिया।
पेंटागन अमेरिका के रक्षा विभाग का मुख्यालय है।
एपी रंजन अविनाश
अविनाश