दक्षिणी ईरान में बाढ़ के कारण कम से कम 17 लोगों की मौत

दक्षिणी ईरान में बाढ़ के कारण कम से कम 17 लोगों की मौत

दक्षिणी ईरान में बाढ़ के कारण कम से कम 17 लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:15 pm IST
Published Date: July 23, 2022 4:36 pm IST

तेहरान, 23 जुलाई (एपी) ईरान के सूखाग्रस्त दक्षिणी फार्स प्रांत में अचानक आई बाढ़ में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई है। यहां के सरकारी टेलीविजन ने शनिवार को यह जानकारी दी।

शहर के गवर्नर युसेफ कारेगर के अनुसार, इस्ताहबन शहर में भारी बारिश के कारण रूदबल नदी का पानी भर गया।

कारेगर ने कहा कि बचाव दल ने बाढ़ में फंसे 55 लोगों को सुरक्षित बचाया था, लेकिन कम से कम छह लोग अब भी लापता हैं।

ईरान के मेट्रोलॉजी विभाग ने देश भर में संभावित रूप से भारी मौसमी बारिश के बारे में चेतावनी दी थी जो जलवायु परिवर्तन की वजह से दशकों से सूखे का सामना कर रहा है।

नदी के किनारों के पास इमारतों और सड़कों के निर्माण से अचानक बाढ़ का खतरा भी बढ़ गया है।

एपी फाल्गुनी माधव

माधव


लेखक के बारे में