दक्षिण अफ्रीका में कई वाहनों की टक्कर, कम से कम 21 लोगों की मौत
दक्षिण अफ्रीका में कई वाहनों की टक्कर, कम से कम 21 लोगों की मौत
केपटाउन, 14 सितंबर (एपी) दक्षिण अफ्रीका में कई वाहनों की टक्कर होने से कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई। राष्ट्रीय यातायात एजेंसी और स्थानीय प्राधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
सड़क यातायात प्रबंधन निगम ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि दो ‘मिनीबस टैक्सी’ और एक अन्य वाहन दुर्घटना का शिकार हो गए।
उसने बताया कि यह हादसा केपटाउन से करीब 380 किलोमीटर पूर्व में वेस्टर्न केप प्रांत में प्रिंस अल्बर्ट और लीयू-गामका कस्बों के बीच हुआ।
प्रांतीय परिवहन विभाग ‘वेस्टर्न केप मोबिलिटी’ की प्रवक्ता मुनीरा एली के अनुसार, एन1 राजमार्ग पर यह दुर्घटना रविवार रात करीब साढ़े 11 बजे हुई।
विभाग ने बताया कि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं।
एपी
सिम्मी मनीषा
मनीषा

Facebook


