सूडान के कोरडोफान क्षेत्र की बाजार पर हुए हमले में कम से कम 28 लोग मारे गए:मानवाधिकार समूह
सूडान के कोरडोफान क्षेत्र की बाजार पर हुए हमले में कम से कम 28 लोग मारे गए:मानवाधिकार समूह
काहिरा, 16 फरवरी (एपी) सूडान के कोरडोफान क्षेत्र के एक बाजार में हुए हमलों के दौरान कम से कम 28 लोग मारे गए और कई लोग घायल हो गए। मानवाधिकार समूह ने सोमवार को यह जानकारी दी।
यहां सेना और एक अर्धसैनिक समूह के बीच युद्ध को शुरू हुए तीन साल पूरे होने वाले हैं।
नागरिकों के खिलाफ हिंसा पर नज़र रखने वाले मानवाधिकार समूह ‘इमरजेंसी लॉयर्स’ ने एक बयान में कहा कि रविवार को उत्तरी कोरडोफान प्रांत के सुदरी इलाके में एक बाज़ार पर ड्रोन से बमबारी की गई। हमले के समय बाज़ार में काफ़ी भीड़ होने के कारण ‘‘मानवीय त्रासदी और भी बढ़ गई।’’
समूह ने कहा कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है।
बयान में कहा गया, “आबादी वाले इलाकों को निशाना बनाने के लिए बार-बार ड्रोन का इस्तेमाल करना आम नागरिकों की जिंदगी से खिलवाड़ को दर्शाता है। हम संघर्षरत दोनों पक्षों से ड्रोन हमलों को तत्काल रोकने की मांग करते हैं।’’
एपी
यासिर रंजन
रंजन

Facebook


