इथियोपिया में बस दुर्घटना में कम से कम 31 लोगों की मौत, कई अन्य घायल
इथियोपिया में बस दुर्घटना में कम से कम 31 लोगों की मौत, कई अन्य घायल
अदीस अबाबा (इथियोपिया), 15 जून (एपी) इथियोपिया में संघर्ष प्रभावित उत्तरी अम्हारा इलाके में बस दुर्घटना में कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
कोम्बोल्चा शहर प्रशासन पुलिस विभाग के अनुसार, खचाखच भरी बस सोमवार सुबह डेसी इलाके से राजधानी अदीस अबाबा जा रही थी, तभी वह सड़क से फिसलकर खाई में जा गिरी।
इलाके में बुनियादी सुविधाओं और एम्बुलेंस सेवाओं की कमी के कारण आपातकालीन मदद पहुंचने में देरी हुई, जिससे कई लोगों की मौत हो गई और यात्रियों को सार्वजनिक परिवहन से ले जाना पड़ा।
जिस सड़क पर यह हादसा हुआ, वह पहाड़ी इलाकों से होकर गुजरती है और खतरनाक मानी जाती है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
दिसंबर 2024 में इथियोपिया के दक्षिणी सिदामा इलाके में एक बस के नदी में गिर जाने से 66 लोगों की मौत हो गई थी।
भाषा
राखी सुभाष
सुभाष

Facebook


