Abhijeet Dipke Beaten Up: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके पर हमला, प्रदर्शन के दौरान मारे गए थप्पड़, देखें वायरल वीडियो

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके पर हमला, भरी सभा में मारे गए थप्पड़, देखें वायरल वीडियो, Abhijeet Dipke Beaten Up Viral Video

Abhijeet Dipke Beaten Up: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके पर हमला, प्रदर्शन के दौरान मारे गए थप्पड़, देखें वायरल वीडियो
Modified Date: June 15, 2026 / 05:40 pm IST
Published Date: June 15, 2026 5:27 pm IST

जयपुर। Abhijeet Dipke Beaten Up: राजस्थान की राजधानी जयपुर में सोमवार को एक राजनीतिक प्रदर्शन के दौरान उस समय हंगामा मच गया, जब कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीप्के पर एक युवक ने कथित रूप से हमला कर दिया। युवक ने सभा स्थल पर पहुंचते ही अभिजीत दीप्के को कई थप्पड़ जड़ दिए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

Abhijeet Dipke Beaten Up: जानकारी के अनुसार कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यकर्ता जयपुर के शहीद स्मारक पर विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान पार्टी संस्थापक अभिजीत दीप्के सभा स्थल पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सभा स्थल में प्रवेश करते समय एक अज्ञात युवक अचानक उनके पास पहुंचा और एक के बाद एक कई थप्पड़ मार दिए। घटना के बाद वहां मौजूद कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। बताया जा रहा है कि कार्यकर्ताओं ने युवक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह मौके से भाग निकला। घटना के चलते कुछ देर तक सभा स्थल पर हंगामे की स्थिति बनी रही।

इस अप्रत्याशित घटना के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी गई। हालांकि अभिजीत दीप्के ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से संयम बरतने तथा शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में कानून को हाथ में नहीं लिया जाना चाहिए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और आरोपी युवक की पहचान कर उसकी तलाश में जुटी हुई है।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।