Rajasthan Road Accident News: कार और ट्रक में हुई आमने-सामने भिड़ंत, मंदिर से लौट रहे एक ही परिवार के इतने लोगों की हुई मौत
Rajasthan Road Accident News: राजस्थान के बीकानेर में भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई।
Rajasthan Road Accident News/Photo Credit: IBC24
- राजस्थान के बीकानेर में भीषण सड़क हादसा हुआ।
- इस हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई।
- पुलिस ने सभी शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Rajasthan Road Accident News: बीकानेर: राजस्थान के बीकानेर जिले में एक सड़क दुर्घटना में तीन बच्चों समेत एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह हादसा श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के हेमासर फांटा के पास उस समय हुआ, जब एक कार की सामने से आ रहे डंपर ट्रक से टक्कर हो गई। पुलिस ने बताया कि कार में सवार लोग मुकाम स्थित जंभेश्वर मंदिर के दर्शन कर हरियाणा लौट रहे थे।
हरियाणा के रहवासी थे सभी मृतक
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती सिंह राठौड़ ने बताया कि कार में सात लोग सवार थे, जिनमें से छह की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान कार चालक ओमप्रकाश बिश्नोई (50), उनकी पत्नी सोरमा देवी (45), बेटी प्रमिला (30) तथा प्रमिला के बच्चों रोनित (11), यश्वी (10) और खुशी (8) के रूप में हुई है। सभी हरियाणा के फतेहाबाद जिले के निवासी थे। (Rajasthan Road Accident News) उन्होंने बताया कि प्रमिला की दो वर्षीय बेटी तन्वी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे बीकानेर के प्रिंस बिजय सिंह मेमोरियल (पीबीएम) अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
शवों को भेजा गया पोस्टमार्टम के लिए
पुलिस के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए श्रीडूंगरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है। (Rajasthan Road Accident News) पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Cocktail 2 Movie First Review: दोस्ती के पीछे छुपा धोखा?… रश्मिका मंदाना ने खोल दी ‘कॉकटेल 2’ की ऐसी पोल कि आप चौंक जाएंगे!
- Sanchita Ugale Suicide Case: लिव-इन में थीं अभिनेत्री, बॉयफ्रेंड की वजह से रहती थी तनाव में, संचिता की मौत के बाद को-एक्टर ने किया चौंकाने वाला खुलासा
- Appy Raja Passes Away: छत्तीसगढ़ के पहले रैपर एप्पी राजा का निधन, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस, लंबे समय से चल रहे थे बीमार

Facebook


