Sanchita Ugale Suicide Case: लिव-इन में थीं अभिनेत्री, बॉयफ्रेंड की वजह से रहती थी तनाव में, संचिता की मौत के बाद को-एक्टर ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Sanchita Ugale Suicide Case: टीवी अभिनेत्री संचिता उगले ने महाराष्ट्र के पालघर जिले में अपने घर पर आत्महत्या कर ली।
Sanchita Ugale Suicide Case/Image Credit: X Handle
- टीवी अभिनेत्री संचिता उगले ने पालघर जिले में अपने घर पर आत्महत्या कर ली।
- संचिता उगले का शव उनके घर पर फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला।
- संचिता उगले की मौत के बाद उनके को एक्टर ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
Sanchita Ugale Suicide Case: मुंबई: टीवी अभिनेत्री संचिता उगले ने महाराष्ट्र के पालघर जिले में अपने घर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, 22 वर्षीय संचिता का शव रविवार शाम नालासोपारा स्थित उनके घर में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने बताया कि घटना के समय संचिता घर में अकेली थीं। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच की। शुरुआती जांच में घटनास्थल से कोई संदिग्ध वस्तु या सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
उज्जवल शर्मा ने किए चौकाने वाले खुलासे
संचिता उगले की आत्महत्या के बाद से उनके और को-एक्टर उज्जवल शर्मा के अफेयर की खबरें सामने आ रही थी। हालांकि इनपर एक्टर ने तुरंत सफाई दी और इसे गलत बताया। उज्ज्वल ने कहा- हमारे अफेयर की खबरों में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। हम कभी रिलेशनशिप में नहीं थे। दरअसल, वो किसी और को डेट कर रही थी और बताया जाता है कि उसी के साथ रह भी रही थी। (Sanchita Ugale Suicide Case) मेरी उससे काफी समय से बात नहीं हुई है, करीब दो से ढाई महीने हो गए हैं। फिलहाल मैं अपने होमटाउन में हूं और लंबे समय से उसके संपर्क में भी नहीं था।
Sanchita Ugale Suicide Case: उज्जवल ने आगे कहा- वो अपने एक्स-बॉयफ्रेंड की वजह से काफी मुश्किल दौर से गुजर रही थी और मदद भी ले रही थी। प्रोडक्शन हाउस ने भी उसकी मानसिक स्थिति को देखते हुए इलाज और जरूरी सहायता दिलाने में मदद की थी। जो कुछ भी हुआ है, वो बेहद दुखद और चौंकाने वाला है. मुझे भी इसकी जानकारी थोड़ी देर पहले ही मिली।
संचिता की मौत से को-एक्टर्स को लगा सदमा
इस बीच, ‘साजन घर’ के एक्टर उत्कर्ष कोहली ने अपना दुख जाहिर करते हुए कहा- मुझे इस बारे में एक दोस्त से पता चला। (Sanchita Ugale Suicide Case) ये सब बहुत अचानक हुआ है। यकीन करना मुश्किल है और यह बेहद दुखद है।
Sanchita Ugale Suicide Case: संचिता के साथ काम करने के अनुभव को याद करते हुए उन्होंने कहा- वो बहुत खुशमिजाज और प्रोफेशनल लड़की थी। वो काफी छोटी उम्र की थी, इसलिए हमारी ज्यादा गहरी दोस्ती नहीं हो पाई। वो कुछ निजी परेशानियों से गुजर रही थी, लेकिन मैं इतना करीब नहीं था कि उनसे उन बातों पर चर्चा कर पाता। ये सच में बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। संचिता कुमकुम भाग्य, साजन घर जैसे कई टीवी शोज का हिस्सा रह चुकी थीं. वो विक्की कौशल की फिल्म छावा में भी नजर आई थीं।
इन्हे भी पढ़ें-
- CG Electricity Price Hike: छत्तीसगढ़ वालों को एक और बड़ा झटका! एक जुलाई से बढ़ जाएंगे बिजली के दाम, जानिए अब देने होंगे कितने रुपए
- Jewar Airport CM Yogi Adityanath News: जेवर एयरपोर्ट के लिए अपनी कीमती जमीन देने वाले किसानों का CM योगी ने किया अभिनन्दन.. एक किसान ने कहा, ‘हवाई चप्पल पहनकर मैंने हवाई यात्रा की”..
- WhatsApp Web: हैरान कर देने वाला अपडेट! WhatsApp Web पर आया ग्रुप कॉलिंग का ऐसा फीचर जिसने सबको चौंका दिया, अब नहीं पड़ेगी फोन की जरूरत

Facebook


