बीजिंग और उसके आस पास वर्षाजनित हादसों में कम से कम 34 लोगों की मौत

बीजिंग और उसके आस पास वर्षाजनित हादसों में कम से कम 34 लोगों की मौत

बीजिंग और उसके आस पास वर्षाजनित हादसों में कम से कम 34 लोगों की मौत
Modified Date: July 29, 2025 / 09:11 am IST
Published Date: July 29, 2025 9:11 am IST

ताइशितुन (चीन), 29 जुलाई (एपी) चीन की राजधानी बीजिंग में भारी बारिश और बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में 30 लोगों की मौत हो गई। देश के सरकारी मीडिया ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

इसके साथ ही क्षेत्र में वर्षाजनित हादसों में मारे गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर कम से कम 34 हो गई है।

सरकारी प्रसारक सीसीटीवी ने बताया कि सोमवार आधी रात तक बीजिंग के बुरी तरह प्रभावित मियुन जिले में 28 और यानकिंग जिले में दो लोगों की मौत होने की सूचना मिली है। इलाके में रात भर भारी बारिश हुई।

सीसीटीवी के अनुसार, बीजिंग में 80,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है, जिनमें मियुन के लगभग 17,000 लोग शामिल हैं।

इससे पहले सोमवार को जारी खबरों के अनुसार, पड़ोसी हेबेई प्रांत में हुए भूस्खलन में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य अब भी लापता हैं। यह भूस्खलन हेबेई की लुआनपिंग काउंटी के एक ग्रामीण इलाके में हुआ था।

एक स्थानीय निवासी ने सरकारी समाचार पत्र ‘बीजिंग न्यूज’ को बताया कि संचार व्यवस्था ठप हो गई है और वह अपने रिश्तेदारों से संपर्क नहीं कर पा रहा।

चीन के जल संसाधन मंत्रालय के अनुसार, अधिकारियों ने मियुन जिले में एक जलाशय से पानी छोड़ा है। यह जलाशय 1959 में इसके निर्माण के बाद से अपने उच्चतम स्तर पर है।

एपी

सिम्मी प्रीति

प्रीति


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"