अमेरिका के हमलों में ईरान की ‘388वीं मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री ब्रिगेड’ के कम से कम सात सैनिक मारे गए
अमेरिका के हमलों में ईरान की ‘388वीं मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री ब्रिगेड’ के कम से कम सात सैनिक मारे गए
दुबई, 15 जुलाई (एपी) ईरान पर रात भर किए गए अमेरिका के हमले में ‘388वीं मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री ब्रिगेड’ के कम से कम सात सैनिक मारे गए। ईरान के सरकारी टेलीविजन ने बुधवार को इस बारे में खबर दी।
खबर में कहा गया है कि 388वीं बटालियन के सैनिक ईरान के दक्षिणपूर्वी सिस्तान और बलूचिस्तान प्रांत के बामपुर में एक बैरक में तैनात थे।
खबर में कहा गया है कि अमेरिकियों ने हमले के दौरान कम से कम 13 मिसाइलें दागीं और मरने वालों में अनिवार्य सैन्य सेवा के तहत भर्ती किए गए सैनिक और स्थायी सैन्यकर्मी शामिल थे। कई अन्य सैनिक घायल भी हुए।
सरकारी टीवी के अनुसार, सेना ने कहा है कि वह ‘‘अमेरिकी दुश्मनों की इस आक्रामक कार्रवाई का माकूल जवाब’’ देगी।
एपी सुरभि नरेश
नरेश

Facebook


