बैंकॉक के बार में आग लगने की घटना में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 32 हुई

बैंकॉक के बार में आग लगने की घटना में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 32 हुई

बैंकॉक के बार में आग लगने की घटना में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 32 हुई
Modified Date: July 15, 2026 / 11:42 am IST
Published Date: July 15, 2026 11:42 am IST

बैंकॉक, 15 जुलाई (एपी) बैंकॉक के एक बार में लगी भीषण आग की घटना में घायल दो और लोगों की अस्पताल में मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 32 हो गई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

थाईलैंड की राजधानी के ‘इरावन आपात सेवा केंद्र’ के अनुसार, इस घटना में 70 से अधिक लोग घायल हुए और 30 लोग अब भी अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें से 15 का गहन उपचार इकाइयों में इलाज किया जा रहा है।

शहर के उत्तरी हिस्से में स्थित ‘रोंग बीयर ना लाडफ्राओ’ बार में रविवार देर रात हुई यह घटना बैंकॉक में पिछले 17 वर्षों में आग की सबसे भीषण घटना है। दमकलकर्मियों को आग पर काबू पाने में करीब आधा घंटा लगा।

आग लगने के कारणों और यह पता लगाने के लिए जांच जारी है कि बार में सुरक्षा नियमों का पालन किया जा रहा था या नहीं।

घटना में जीवित बचे लोग और मृतकों के परिजन मुआवजे की मांग करने, अपना सामान लेने और घटना के संबंध में बयान दर्ज कराने बुधवार को घटनास्थल के निकट एक पुलिस थाने पहुंचे।

एपी सिम्मी शोभना

शोभना


लेखक के बारे में