होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे तीन जहाजों पर हमला : ब्रिटिश सेना
होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे तीन जहाजों पर हमला : ब्रिटिश सेना
दुबई, सात जुलाई (एपी) ब्रिटिश सेना ने कहा कि मंगलवार को होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे तीन जहाजों को निशाना बनाया गया।
हाल के दिनों में फारस की खाड़ी के संकरे मुहाने से गुजरने वाले कई जहाजों पर हमले हुए हैं। हालांकि, इन हमलों की जिम्मेदारी किसी ने नहीं ली है, लेकिन माना जा रहा है कि इनके पीछे ईरान का हाथ हो सकता है।
‘यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशन्स’ (यूकेएमटीओ) ने बताया कि होर्मुज जलडमरूमध्य में मंगलवार को ड्रोन से निशाना बनाए गए तीसरे जहाज को मामूली नुकसान पहुंचा, लेकिन उसमें सवार कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ। उसने बताया कि हमले के बाद भी जहाज ने अपनी यात्रा जारी रखी।
इससे पहले, यूकेएमटीओ ने बताया था कि होर्मुज जलडमरूमध्य से ओमान की खाड़ी की तरफ जा रहे एक टैंकर को मंगलवार तड़के एक प्रक्षेपास्त्र से निशाना बनाया गया, जिससे उसमें आग लग गई।
उसने कुछ घंटे बाद बताया था कि ओमान के तट के पास प्रक्षेपास्त्र से निशाना बनाए गए एक और जहाज में आग लग गई, लेकिन हमले में उसमें सवार कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ।
एपी पारुल माधव
माधव

Facebook


