Bangladesh Won Test Series: पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की गजब दुर्गति.. बांग्लादेश ने पहले उनके घर पर हराया अब सरजमीं पर किया सूपड़ा साफ़, न बाबर चले, न रिजवान

Bangladesh Won Test Series against pakistan: ताइजुल इस्लाम की घातक गेंदबाजी से बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराकर टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम की।

Bangladesh Won Test Series: पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की गजब दुर्गति.. बांग्लादेश ने पहले उनके घर पर हराया अब सरजमीं पर किया सूपड़ा साफ़, न बाबर चले, न रिजवान

Bangladesh Won Test Series against pakistan || Image- AI Generated File

Modified Date: May 20, 2026 / 03:45 pm IST
Published Date: May 20, 2026 3:25 pm IST
HIGHLIGHTS
  • ताइजुल इस्लाम ने छह विकेट लेकर पाकिस्तान की उम्मीदें तोड़ीं।
  • बांग्लादेश ने पाकिस्तान को लगातार दूसरी बार टेस्ट सीरीज में हराया।
  • मोहम्मद रिजवान की 94 रन की पारी भी पाकिस्तान को बचा नहीं सकी।

सिलहट: ताइजुल इस्लाम के छह विकेट की मदद से बांग्लादेश ने बुधवार को यहां दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में पाकिस्तान को 78 रन से हराकर श्रृंखला में 2-0 से क्लीन स्वीप किया। पाकिस्तान की टीम 437 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 358 रन पर आउट हो गई। (Bangladesh Won Test Series against pakistan) बांग्लादेश ने पहला टेस्ट मैच 104 रन से जीता था। पाकिस्तान ने मैच के पांचवें और अंतिम दिन सुबह अपनी दूसरी पारी सात विकेट पर 316 रन से आगे बढ़ाई, लेकिन उसने 11.2 ओवर में अपने बाकी बचे विकेट गंवा दिये।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

2024 में भी 2-0 से हासिल की थी जीत

बाएं हाथ के स्पिनर ताइजुल ने पांचवें दिन गिरे तीन विकेटों में से दो विकेट लिए। उन्होंने 34.2 ओवरों में 120 रन देकर छह विकेट हासिल किए। पाकिस्तान ने पांचवें दिन सुबह 42 रन जोड़े, लेकिन उसने अपने अंतिम तीन विकेट 13 गेंदों में बिना कोई रन जोड़े गंवा दिए। इस तरह से बांग्लादेश ने पाकिस्तान के खिलाफ लगातार दूसरी बार श्रृंखला में क्लीन स्वीप किया। इससे पहले उसने 2024 में 2-0 से जीत हासिल की थी।

शतक से चुके मुहम्मद रिजवान

मोहम्मद रिजवान की जुझारू पारी भी पाकिस्तान के काम नहीं आई। रिजवान (94) ने दिन के तीसरे ओवर में नाहिद राणा (71 रन देकर दो विकेट) पर लगातार चौके लगाकर पाकिस्तान के इरादे स्पष्ट किए। साजिद खान (28) ने भी खुलकर रन बनाकर बांग्लादेश के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा। (Bangladesh Won Test Series against pakistan) लेकिन ताइजुल ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने साजिद को आउट करके रिजवान के साथ उनकी 54 रन की साझेदारी को समाप्त किया। अगले ओवर में रिजवान ने शोरिफुल इस्लाम की गेंद पर गली में कैच दे दिया। इसके बाद ताइजुल ने अगले ओवर में खुर्रम शहजाद को शून्य पर आउट करके पाकिस्तान की पारी समाप्त कर दी।

WTC की अंकतालिका अपडेट

सूपड़ा साफ़ होने के साथ ही पाकिस्तानी टीम अंक तालिका में और भी नीचे चली गई है। पाकिस्तान का पीसीटी अब महज 8.33 का रहा गया है। टीम ने चार मैच खेले हैं, इसमें से उसे केवल एक में जीत मिली है और तीन में हार का मुंह देखना पड़ा है। टीम अब सीधे आठवें नंबर पर पहुंच चुकी है। केवल वेस्टइंडीज की टीम ही उससे नीचे है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

इन्हें भी पढ़ें:-

सीएसके पर जीत से शीर्ष दो में जगह बनाने के लिए उतरेगा गुजरात टाइटंस

गेंदबाजों में गेल की तरह ही खौफ पैदा कर रहा है सूर्यवंशी: इरफान पठान

क्या लैंगर-मूडी की जोड़ी ने एलएसजी का संयोजन पूरी तरह से बिगाड़ दिया?

भारत खेलों में कुछ यादगार पलों तक सीमित, अभी तक खेल संस्कृति का विकास नहीं हुआ

गेल का रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रच सकते हैं सूर्यवंशी: कुंबले


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown