Rahul Gandhi Targeted PM Modi: मेलोनी को मोदी ने खिलाई मेलोडी तो भड़के राहुल गांधी, प्रधानमंत्री को लेकर कह दिया कुछ ऐसा, देश में खड़ा हुआ नया सियासी बवाल
Rahul Gandhi Targeted PM Modi: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर ‘मेलोडी’ टॉफी मामले को लेकर हमला बोला है।
Rahul Gandhi Targeted PM Modi/Image Credit: X Handle
- राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर तंज कसा है।
- राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर ‘मेलोडी’ टॉफी मामले को लेकर हमला बोला है।
- राहुल ने कहा - आर्थिक तूफ़ान सर पर है, और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफ़ी बांट रहे हैं।
Rahul Gandhi Targeted PM Modi: नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी एक के बाद एक कई मुद्दों पर पीएम मोदी पर निशाना साधते ही रहते हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर तंज कसा है। राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर ‘मेलोडी’ टॉफी मामले को लेकर हमला बोला है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि, ‘आर्थिक तूफ़ान सर पर है, और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफ़ी बांट रहे हैं।’
राहुल ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि, किसान, युवा, महिलाएं, मजदूर और छोटे व्यापारी परेशान हैं, जबकि प्रधानमंत्री ‘हंसकर रील बना रहे हैं’ और बीजेपी नेता ताली बजा रहे हैं। (Rahul Gandhi Targeted PM Modi) राहुल गांधी ने इसे ‘नेतृत्व नहीं, नौटंकी’ बताया है।
आर्थिक तूफ़ान सर पर है, और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफ़ी बाँट रहे हैं!
किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं – PM हंसकर रील बना रहे हैं, और BJP वाले ताली बजा रहे हैं।
यह नेतृत्व नहीं, नौटंकी है।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 20, 2026
राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
Rahul Gandhi Targeted PM Modi: दरअसल, पीएम नरेंद्र मोदी इटली के दौरे पर है और इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को खास ‘मेलोडी’ टॉफी गिफ्ट की। (Rahul Gandhi Targeted PM Modi) मेलोनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसके लिए पीएम मोदी को धन्यवाद दिया। इसके बाद ‘मेलोडी’ सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।
कांग्रेस सांसद राहुल गगांधी ने कहा कि, पिछले तीन महीनों में पीएम मोदी को देश की सुरक्षा और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए जो कदम उठाना चाहिए था, वो उन्होंने नहीं उठाए। इसके उलट, वे मेलोनी जी के साथ टॉफी खा रहे हैं और वीडियो बना रहे हैं, जैसे सब मजाक चल रहा हो। फिर जब आर्थिक तूफान आएगा, गरीबों को चोट पहुंचेगी, किसानों को खाद नहीं मिलेगी, (Rahul Gandhi Targeted PM Modi) पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छूने लगेंगे और महंगाई बढ़ेगी, तब पीएम मोदी हाथ जोड़कर कहेंगे- भाइयों और बहनों, अगर मेरी गलती है तो मुझे फांसी पर चढ़ा दो।”
PM मोदी ने मेलोनी को दिया खास गिफ्ट
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, पीएम नरेंद्र मोदी इटली के दौरे पर है। इस दौरान उन्होंने इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी के लिए टॉफी की एक पैकेट गिफ्ट किया, जिसका नाम मेलोडी है। ऐसा लगा कि यह उन दोनों नेताओं के लिए ऑनलाइन काफी इस्तेमाल होने वाले वायरल हैशटैग “#Melodi” की ओर एक मजाकिया इशारा था।
Thank you for the gift pic.twitter.com/7ePxbJwPbA
— Giorgia Meloni (@GiorgiaMeloni) May 20, 2026
Rahul Gandhi Targeted PM Modi: ऑनलाइन पोस्ट किए गए एक हल्के-फुल्के वीडियो में, दोनों प्रधानमंत्रियों को मुस्कुराते और हंसते हुए देखा गया। इस वीडियो में भारतीय प्रधानमंत्री, जिन्होंने नीले रंग का बंदगला सूट पहना हुआ था, मेलोनी (जिन्होंने सफ़ेद सूट पहना था) को मशहूर ‘मेलोडी’ टॉफ़ियों का एक बैग देते हुए नज़र आए। इस क्लिप को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए इतालवी प्रधानमंत्री ने लिखा, “गिफ़्ट के लिए धन्यवाद।”
इन्हे भी पढ़ें:-
- Bangladesh Won Test Series: पाकिस्तानी क्रिकेट टीम की गजब दुर्गति.. बांग्लादेश ने पहले उनके घर पर हराया अब सरजमीं पर किया सूपड़ा साफ़, न बाबर चले, न रिजवान
- Indian Railways: अगर बीच सफर में थम जाए किसी यात्री की साँसें, तो क्या रोक दी जाती है ट्रेन? जान लीजिए, ऐसी स्थिति में क्या हैं आपके अधिकार..
- Gwalior Fraud Case: सरकारी नौकरी के नाम पर बड़ा फ्रॉड, इस विभाग में नियुक्ति का झांसा देकर लाखों ऐठता रहा आरोपी, 6 लोगों से ठगी कर हुआ फरार

Facebook


