Rahul Gandhi Latest Statement: ‘संविधान पर हमला हो रहा’, कांग्रेस सांसद ने फिर केंद्र सरकार पर साधा निशाना, जनता से की ये बड़ी मांग
Rahul Gandhi Latest Statement: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि देश में संविधान पर हमला हो रहा है।
Rahul Gandhi Latest Statement| Photo Credit: IBC24 Customize
- राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि देश में संविधान पर हमला हो रहा है।
- राहुल गांधी ने कहा कि लोगों को इसकी रक्षा करनी चाहिए।
- राहुल गांधी ने कहा आने वाले महीनों में महंगाई तेजी से बढ़ेगी।
Rahul Gandhi Latest Statement: रायबरेली: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि देश में संविधान पर हमला हो रहा है और कहा कि लोगों को इसकी रक्षा करनी चाहिए, क्योंकि यह डॉ. बीआर आंबेडकर, महात्मा गांधी और अनेक समाज सुधारकों की ‘‘आवाज का प्रतिनिधित्व’’ करता है। राहुल अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली में क्रांतिकारी वीरा पासी की स्मृति में आयोजित ‘बहुजन स्वाभिमान सभा’ को संबोधित कर रहे थे।
राहुल गांधी ने कहा, “अन्य वक्ताओं को सुनते हुए मुझे लगा कि हम वीरा पासी और डॉ. आंबेडकर को याद तो करते हैं, लेकिन जिस विचारधारा के लिए वे खड़े थे, उसकी ठीक से रक्षा नहीं कर रहे हैं, क्योंकि हमारी आंखों के सामने संविधान पर हमला हो रहा है।” कांग्रेस नेता ने कहा कि संविधान कोई साधारण दस्तावेज नहीं है, (Rahul Gandhi Latest Statement) बल्कि यह डॉ. आंबेडकर, वीरा पासी और महात्मा गांधी की विचारधारा के साथ-साथ केरल के नारायण गुरु और कर्नाटक के बसवन्ना जैसे अनेक समाज सुधारकों के योगदान को आगे बढ़ाने वाला दस्तावेज है। राहुल ने बुद्ध, गुरु नानक और कबीर का भी संदर्भ देते हुए कहा कि उनकी आवाज संविधान में प्रतिबिंबित होती है।
मूर्तियों के सामने झुकते हैं लोग
Rahul Gandhi Latest Statement: राहुल ने आरोप लगाया कि लोग मूर्तियों के सामने झुकते हैं और बड़े-बड़े कार्यक्रम आयोजित करते हैं, लेकिन जब संविधान और उसकी विचारधारा पर हमला होता है, तब वे चुप रहते हैं। उन्होंने कहा, “जो लोग आंबेडकर की प्रतिमा के सामने सिर झुकाते हैं, वे उनकी विचारधारा को भूल जाते हैं। वे उसकी रक्षा नहीं करते। जब विचारधारा पर हमला हो, तब उसकी रक्षा की जानी चाहिए।” दर्शकों के बीच तालियां बजने पर गांधी ने कहा, “आप अभी ताली बजा रहे हैं, लेकिन जब संविधान को फाड़ा जाता है, तब आप चुप रहते हैं।” (Rahul Gandhi Latest Statement) उन्होंने कहा कि संविधान समानता और इस सिद्धांत का प्रतीक है कि हर नागरिक को अपने श्रम का उचित फल मिलना चाहिए। राहुल ने कहा, “संविधान कहता है कि भारत सबका है, किसी एक जाति, व्यक्ति, अरबपति या संगठन का नहीं।”
राहुल ने पीएम मोदी पर साधा निशाना
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हालिया अपील का उल्लेख करते हुए कहा कि ईंधन की खपत कम करने, सोना खरीदने से बचने और विदेश यात्राएं घटाने की बात महंगाई बढ़ने के संकेत हैं। उन्होंने कहा, “आने वाले महीनों में महंगाई तेजी से बढ़ेगी। पेट्रोल, डीजल, गैस, खाद्यान्न—हर चीज महंगी होगी।” राहुल ने प्रधानमंत्री पर विरोधाभासी रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक ओर लोगों से खर्च कम करने को कहा जा रहा है, जबकि दूसरी ओर वे स्वयं महंगे विमानों से विदेश यात्राएं करते हैं। (Rahul Gandhi Latest Statement) उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मनरेगा को कमजोर करके, जातिगत जनगणना नहीं कराकर और चुनिंदा उद्योगपतियों का पक्ष लेकर “हर समय संविधान पर हमला” कर रहे हैं।
अंबानी और अडानी जैसे लोगों को दी जा रही प्राथमिकता
Rahul Gandhi Latest Statement: राहुल ने कहा कि देश के हितों की कीमत पर अंबानी और अडानी जैसे बड़े उद्योग समूहों को प्राथमिकता दी जा रही है। कांग्रेस नेता ने कहा कि डॉ. आंबेडकर, वीरा पासी, महात्मा गांधी और अन्य महान व्यक्तित्वों को याद करना तभी सार्थक है, जब उनकी विचारधारा की रक्षा की जाए। उन्होंने कहा, “सिर्फ उनकी मूर्तियों के सामने हाथ जोड़ना काफी नहीं है। यदि आप बाहर जाकर उनकी विचारधारा के खिलाफ काम करते हैं, तो उसका कोई अर्थ नहीं रह जाता।” गांधी ने कहा कि भारत में समानता और न्याय के आदर्शों की रक्षा सामूहिक रूप से की जानी चाहिए। (Rahul Gandhi Latest Statement) उन्होंने कहा, “21वीं सदी के वीरा पासी, आंबेडकर और गांधी आप लोगों के बीच से ही निकलेंगे। वे आसमान से नहीं आएंगे।”
इन्हे भी पढ़ें:-
- SBI Recruitment 2026: SBI में 7 हजार से ज्यादा पदों पर हो रही भर्ती, आखिर कौन-कौन कर सकता है अप्लाई, क्या आपकी योग्यता फिट बैठती है या नहीं? जानें यहां
- Parle Melody chocolate : पीएम मोदी ने मेलोनी को दी पारले की आइकॉनिक टॉफी! 1980 की क्लासिक टॉफी फिर वायरल, जानें कैसे बना इसका फेमस टैगलाइन
- Rajim Road Accident: छत्तीसगढ़ में रेत से भरी हाइवा बनी काल, तीन युवकों की तड़प-तड़पकर मौत, जानिए कैसे एक झटके में चली गई तीन दोस्तों की जान

Facebook


