CG Transfer News: छत्तीसगढ़ में फिर दौड़ी ‘तबादला एक्सप्रेस’, बदले गए इस विभाग के कई अफसर, इन जिलों में नए अधिकारियों की तैनाती

छत्तीसगढ़ में फिर दौड़ी 'तबादला एक्सप्रेस', बदले गए इस विभाग के कई अफसर, Chhattisgarh Women and Child Development Department Transfer

CG Transfer News: छत्तीसगढ़ में फिर दौड़ी ‘तबादला एक्सप्रेस’, बदले गए इस विभाग के कई अफसर, इन जिलों में नए अधिकारियों की तैनाती
Modified Date: May 20, 2026 / 04:05 pm IST
Published Date: May 20, 2026 4:04 pm IST

रायपुर। CG Tranfer News: छत्तीसगढ़ सरकार ने महिला एवं बाल विकास विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। विभाग ने प्रदेशभर के 11 बाल विकास परियोजना अधिकारियों (CDPO) और 30 सुपरवाइजर अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं।

CG Tranfer News: जारी आदेश के अनुसार रायपुर, सरगुजा, कोरिया, बिलासपुर समेत कई जिलों में पदस्थ अधिकारियों का तबादला किया गया है। सूत्रों के मुताबिक विभाग ने कार्य व्यवस्था में सुधार और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया है। स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

 


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।