बांग्लादेश सरकार शेख हसीना को स्वदेश वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही: मंत्री

बांग्लादेश सरकार शेख हसीना को स्वदेश वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही: मंत्री

बांग्लादेश सरकार शेख हसीना को स्वदेश वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही: मंत्री
Modified Date: July 9, 2026 / 11:34 pm IST
Published Date: July 9, 2026 11:34 pm IST

ढाका, नौ जुलाई (भाषा) बांग्लादेश सरकार अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना को मुकदमे का सामना करने के लिए वापस लाने के वास्ते राजनयिक माध्यमों से सभी आवश्यक कदम उठा रही है। एक मंत्री ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

विदेश मामलों की राज्य मंत्री शमा ओबैद इस्लाम ने पत्रकारों से कहा, ‘‘मुझे हमारे राजनयिक प्रयासों में कोई कमी नजर नहीं आती। यह प्रक्रिया जारी है।’’

उन्होंने कहा कि स्वदेश वापसी की प्रक्रिया मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के दौरान शुरू हुई थी और अब इसे बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के नेतृत्व वाली सरकार आगे बढ़ा रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘इन प्रक्रियाओं में समय लगता है।”

जब उनसे पूछा गया कि क्या भारत सहयोग कर रहा है या हसीना के प्रत्यर्पण को लेकर कोई कानूनी जटिलताएं हैं, तो शमा ने सीधे जवाब देने से परहेज किया।

भारत ने कहा है कि वह हसीना के प्रत्यर्पण के अनुरोध की जांच अपनी न्यायिक और आंतरिक कानूनी प्रक्रियाओं के तहत कर रहा है।

पांच अगस्त, 2024 को छात्रों के नेतृत्व में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन के कारण हसीना को पद छोड़ना पड़ा था। इसके बाद वह भारत आ गई थीं।

भाषा देवेंद्र शोभना

शोभना


लेखक के बारे में