एंडी बर्नहम के ब्रिटेन का नया प्रधानमंत्री बनने की संभावना, चुनाव प्रक्रिया शुरू

एंडी बर्नहम के ब्रिटेन का नया प्रधानमंत्री बनने की संभावना, चुनाव प्रक्रिया शुरू

एंडी बर्नहम के ब्रिटेन का नया प्रधानमंत्री बनने की संभावना, चुनाव प्रक्रिया शुरू
Modified Date: July 9, 2026 / 09:00 pm IST
Published Date: July 9, 2026 9:00 pm IST

(अदिति खन्ना)

लंदन, नौ जुलाई (भाषा) लेबर पार्टी के नए नेता के चुनाव की औपचारिक प्रक्रिया बृहस्पतिवार को शुरू हो गई और इसी के साथ एंडी बर्नहम के ब्रिटेन का अगला प्रधानमंत्री बनने की संभावना बढ़ गई है।

ग्रेटर मैनचेस्टर के पूर्व मेयर और मेकरफील्ड से नए सांसद बर्नहम, निवर्तमान नेता केअर स्टार्मर की जगह लेने की दौड़ में अकेले उम्मीदवार हैं। स्टार्मर ने पिछले महीने अपने इस्तीफे की घोषणा की थी, जिसके बाद नए नेता के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई।

लेबर पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार, उम्मीदवारों के पास 15 जुलाई तक कम से कम 81 सांसदों का समर्थन जुटाने का समय है। हालांकि, बर्नहम के अकेले उम्मीदवार होने के कारण यह प्रक्रिया महज औपचारिकता मानी जा रही है। ऐसे में संभावना है कि वह 20 जुलाई तक लेबर पार्टी के नए नेता और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री का पद संभाल सकते हैं।

बर्नहम ने समाचारपत्र ‘द टाइम्स’ में प्रकाशित एक लेख में भविष्य के नेता के तौर पर अपना दृष्टिकोण रखते हुए कहा, ‘‘प्रधानमंत्री के रूप में मेरी प्राथमिकता रक्षा खर्च बढ़ाकर ब्रिटेन की सुरक्षा करना, स्थानीय उद्योगों को पुनर्जीवित करना और अपने सहयोगियों के साथ संबंधों को मजबूत करना होगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं देश के भीतर हमारी ताकत और दुनिया में हमारी ताकत को एक-दूसरे से अलग नहीं मानता। ‘नंबर 10 नॉर्थ’ और ब्रिटेन के सभी हिस्सों में सत्ता के विकेंद्रीकरण के माध्यम से हम देश के पुनर्निर्माण और औद्योगिकीकरण के लिए एक नया दृष्टिकोण अपनाएंगे, जिससे उसकी मजबूती बढ़ेगी।’’

लेबर पार्टी के सांसद बर्नहम (56) ‘नंबर 10 नॉर्थ’ योजना पहले ही पेश कर चुके हैं। इसके जरिए उनका उद्देश्य लंदन स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय ‘10 डाउनिंग स्ट्रीट’ के केंद्रीकृत नियंत्रण से आगे बढ़कर इंग्लैंड के क्षेत्रों को अधिक अधिकार देना है।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के नियमों के तहत 13 जुलाई को उम्मीदवारों के लिए संसदीय चर्चा आयोजित की जाएगी, जिसमें वे लेबर पार्टी के सांसदों के सवालों का जवाब देंगे।

भाषा शोभना अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में