पुतिन के साथ बैठक के बाद अकेले ही संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे बाइडन

Ads

पुतिन के साथ बैठक के बाद अकेले ही संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे बाइडन

  •  
  • Publish Date - June 12, 2021 / 12:16 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:08 PM IST

कार्बिस बे (ब्रिटेन), 12 जून (एपी) व्हाइट हाउस ने कहा है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठक करने के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन अकेले ही संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

बैठक के हिस्से के तौर पर दोनों प्रतिनिधिमंडलों का एक कामकाजी सत्र और छोटा सत्र होगा। हालांकि, व्हाइट हाउस का कहना है कि वह अभी भी बैठक के प्रारूप को अंतिम रूप दे रहा है।

व्हाइट हाउस का कहना है कि चर्चा किए गए विषयों, सहमति के क्षेत्रों और महत्वपूर्ण चिंता के स्रोतों को संप्रेषित करने के लिए बाइडन का अकेले ही संवाददाता सम्मेलन करना उपयुक्त प्रारूप है।

एपी अमित दिलीप

दिलीप