9/11 की बरसी पर अफगानिस्तान से अमेरिका लौट सकते हैं सभी सैनिक, तालिबान ने खारिज किया प्रस्ताव

9/11 की बरसी पर अफगानिस्तान से अमेरिका लौट सकते हैं सभी सैनिक, तालिबान ने खारिज किया प्रस्ताव

9/11 की बरसी पर अफगानिस्तान से अमेरिका लौट सकते हैं सभी सैनिक, तालिबान ने खारिज किया प्रस्ताव
Modified Date: November 29, 2022 / 08:19 pm IST
Published Date: April 14, 2021 4:00 am IST

वाशिंगटन, 14 अप्रैल (भाषा) अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन युद्धग्रस्त अफगानिस्तान से इस साल 11 सितंबर तक सभी अमेरिकी सैनिकों को वापस बुलाने की अपनी योजना का ब्योरा बुधवार को प्रस्तुत कर सकते हैं।

पढ़ें- जिस कोरोना वैक्सीन को भारत ने दी अनुमति उस पर अमेरि…

औपचारिक घोषणा से पहले, एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बाइडन ने अफगानिस्तान में शेष बचे अमेरिकी सैनिकों को वापस बुलाने और अंत में 20 साल बाद वहां जारी अमेरिकी युद्ध को समाप्त करने का फैसला किया है। अफगानिस्तान में फिलहाल 2,500 अमेरिकी सैनिक हैं।

पढ़ें- CBSE 10वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द, 12वीं की टाली गई, PM मोदी के साथ बैठक के बाद लिया गया फैसला

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने मंगलवार को कहा, “राष्ट्रपति, अफगानिस्तान में आगे बढ़ने की योजना पर कल ब्योरा देंगे जिसमें हमारे साझेदारों, सहयोगियों और अफगान सरकार के साथ करीब से समन्वय कर अमेरिकी सैनिकों को वापस बुलाने की योजना एवं घटनाक्रम शामिल होगा। साथ ही दुनिया भर के अवसरों एवं खतरों पर ध्यान देने की उनकी प्रतिबद्धता पर भी बात करेंगे।”

पढ़ें- विधानसभा अध्यक्ष डॉ महंत ने भारत रत्न डॉ. आंबेडकर क…

एक अधिकारी के मुताबिक, बाइडन इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि अमेरिका 11 सितंबर से पहले अफगानिस्तान से अपने बलों को वापस बुला लेगा और यह प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

पढ़ें- राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का ट्रांसफर, देखिए …

अधिकारी ने कहा, “हम शेष बलों को एक मई से पहले क्रमवार तरीके से वापस बुलाना शुरू कर देंगे और हमारी योजना है कि 9/11 की 20वीं बरसी से पहले अमेरिकी सैनिकों को देश से वापस बुला लें।” उन्होंने कहा कि सैनिकों की वापसी शर्तों पर आधारित नहीं होगी। वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “राष्ट्रपति का अनुमान है कि शर्तें लगाने वाला रवैया, जैसा कि पिछले दो दशकों में रहा है, वह अफगानिस्तान में सदा के लिए बना रहने वाला है।’’

 


लेखक के बारे में