तेहरान में हुआ बड़ा धमाका, इजराइली सेना ने शहर के केंद्र को निशाना बनाने की बात कही
तेहरान में हुआ बड़ा धमाका, इजराइली सेना ने शहर के केंद्र को निशाना बनाने की बात कही
दुबई, एक मार्च (एपी) ईरान की राजधानी तेहरान में रविवार को एक बड़ा धमाका हुआ। वहीं, इजराइली सेना ने कहा कि वह शहर के केंद्र को निशाना बना रही है।
इस विस्फोट से आसमान में धुएं का विशाल गुबार उठते हुए देखा गया।
यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया कि किस संस्थान को निशाना बनाया गया था।
ऐसा प्रतीत होता है कि विस्फोट उस इलाके में हुआ, जहां देश का पुलिस मुख्यालय और ईरानी सरकारी टेलीविजन स्थित है।
इजराइली सेना ने बताया कि वह मध्य तेहरान में ठिकानों को निशाना बनाकर हमला कर रही है।
सेना ने कहा कि युद्ध के पहले दिन तेहरान तक जाने का रास्ता साफ किया और दूसरे दिन वह मध्य तेहरान पर हमला कर रही है।
एपी जितेंद्र दिलीप
दिलीप

Facebook


