वाशिंगटन, 27 फरवरी (एपी) अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन शुक्रवार को कांग्रेस के उन सदस्यों के सामने गवाही देने जा रहे हैं जो दोषी यौन अपराधी जेफरी एप्स्टीन से जुड़े मामले की जांच कर रहे हैं। उन्हें एप्स्टीन के साथ अपने संबंधों के बारे में जवाब देना होगा।
न्यूयॉर्क के चैप्पाक्वा में बंद कमरे में होने वाली यह गवाही पहली बार होगी जब किसी पूर्व राष्ट्रपति को कांग्रेस के सामने गवाही देने के लिए बाध्य होना पड़ेगा। यह घटनाक्रम क्लिंटन की पत्नी एवं पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन द्वारा सांसदों के सामने अपनी गवाही दिए जाने के एक दिन बाद हो रहा है।
बिल क्लिंटन पर भी किसी प्रकार के गलत काम का आरोप नहीं लगाया गया है। फिर भी, सांसद इसे लेकर मंथन कर रहे हैं कि अमेरिका में जवाबदेही कैसी होनी चाहिए, ऐसे समय में जब दुनिया भर में कई पुरुषों को एप्स्टीन के साथ संबंधों को लेकर उनके उच्च पदों से हटा दिया गया है।
हिलेरी क्लिंटन ने सांसदों से कहा कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि एप्स्टीन ने कम उम्र की लड़कियों का यौन शोषण कैसे किया और उन्हें एप्स्टीन से मुलाकात की भी कोई याद नहीं है।
एपी नेत्रपाल माधव
माधव