लाहौर में हाफिज सईद के घर के बाहर धमाका, तीन लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल

लाहौर में हाफिज सईद के घर के बाहर धमाका, तीन लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल

लाहौर में हाफिज सईद के घर के बाहर धमाका, तीन लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: June 23, 2021 10:07 am IST

लाहौर, 23 जून (भाषा) पाकिस्तान के लाहौर में मुबंई हमले के मुख्य साजिशकर्ता और जमात-उद-दावा प्रमुख हाफिज सईद के घर के बाहर बुधवार को हुए बम विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई तथा 20 से अधिक लोग घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक, जौहर टाउन की बीओआर सोसाइटी में सईद के घर के बाहर स्थित पुलिस जांच चौकी में बम धमाका हुआ।

पंजाब के पुलिस प्रमुख ने कहा कि यदि सईद के घर के बाहर पुलिस चौकी न होती तो इस घटना में ”बड़ा नुकसान” हो सकता था।

पुलिस महानिरीक्षक (पंजाब) इनाम गनी ने संवाददाताओं से कहा कि विस्फोट में तीन लोगों की मौत हुई है और 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

भाषा शफीक नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में