BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

बीएनपी के नेता तारिक रहमान बांग्लादेश में पंजीकृत मतदाता बने

बीएनपी के नेता तारिक रहमान बांग्लादेश में पंजीकृत मतदाता बने

बीएनपी के नेता तारिक रहमान बांग्लादेश में पंजीकृत मतदाता बने
Bhasha
Published: 28 Dec 2025 | 9:26 pmModified: 28 Dec 2025 | 9:26 pm

ढाका/नयी दिल्ली, 28 दिसंबर (भाषा) बांग्लादेश के निर्वाचन आयोग ने 12 फरवरी को होने वाले चुनावों से कुछ हफ्ते पहले रविवार को बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी(बीएनपी) के कार्यकारी अध्यक्ष तारिक रहमान का नाम मतदाता सूची में शामिल करने को मंजूरी दे दी।

एक दिन पहले, 60 वर्षीय बीएनपी नेता यहां निर्वाचन आयोग (ईसी) कार्यालय पहुंच कर बायोमेट्रिक पंजीकरण के लिए अपनी उंगलियों के निशान और आंखों की पुतलियां स्कैन कराई थीं। इससे पहले उन्होंने ऑनलाइन मतदाता पंजीकरण आवेदन जमा किया था।

निर्वाचन आयोग सचिवालय के निदेशक (जनसंपर्क) और सूचना अधिकारी रुहुल अमीन मलिक ने सरकारी समाचार एजेंसी बांग्लादेश संगबाद संस्था (बीएसएस) से कहा, “निर्वाचन आयोग ने तारिक रहमान का नाम मतदाता सूची में शामिल करने को मंजूरी दे दी है।”

रहमान सत्रह वर्ष के स्वनिर्वासन को समाप्त करते हुए पार्टी की कमान संभालने के लिए 25 दिसंबर को लंदन से बांग्लादेश लौटे थे। यह वापसी ऐसे समय हुई है जब उनकी मां और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया ढाका के एक अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनकी हालत “बेहद गंभीर” है।

भाषा जोहेब नरेश

नरेश

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: बीएनपी के नेता तारिक रहमान बांग्लादेश में पंजीकृत मतदाता बने

People also search for:BangladeshBangladesh RahmanRahman

दुनिया की खबर | World News in Hindi

और भी पढ़ें ›
भारत के साथ व्यापार समझौते पर तुरंत किसी फैसले के आसार नहीं: अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि ग्रीर

भारत के साथ व्यापार समझौते पर तुरंत किसी फैसले के आसार नहीं: अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि ग्रीर

02 Oct 2026 | 8:18 am
इस्लामाबाद में एससीओ बैठक में भारत की भागीदारी ‘स्वागत योग्य कदम’ : पाकिस्तान

इस्लामाबाद में एससीओ बैठक में भारत की भागीदारी ‘स्वागत योग्य कदम’ : पाकिस्तान

02 Oct 2026 | 1:10 am
विमान को गिराने की साजिश के पीछे ईरान का हाथ होने का ट्रंप का दावा, संदिग्ध को यूएई को सौंपा गया

विमान को गिराने की साजिश के पीछे ईरान का हाथ होने का ट्रंप का दावा, संदिग्ध को यूएई को सौंपा गया

02 Oct 2026 | 1:00 am
गोयल ने ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के व्यापार मंत्रियों से मुलाकात की

गोयल ने ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के व्यापार मंत्रियों से मुलाकात की

02 Oct 2026 | 12:57 am
नेपाल में जाली भारतीय नोट बरामद, दो भारतीय नागरिक गिरफ्तार

नेपाल में जाली भारतीय नोट बरामद, दो भारतीय नागरिक गिरफ्तार

02 Oct 2026 | 12:50 am
फ्लाईदुबई के सह-पायलट के पीछे ईरान का हाथ होने का संकेत, ट्रंप ने दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

फ्लाईदुबई के सह-पायलट के पीछे ईरान का हाथ होने का संकेत, ट्रंप ने दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

02 Oct 2026 | 12:17 am
पाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया

पाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया

01 Oct 2026 | 11:59 pm
इंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार

इंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 11:01 pm