पाकिस्तान के बलूचिस्तान में नदी से तीन अफगान नागरिकों के शव बरामद

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में नदी से तीन अफगान नागरिकों के शव बरामद

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में नदी से तीन अफगान नागरिकों के शव बरामद
Modified Date: September 29, 2026 / 02:41 pm IST
Published Date: September 29, 2026 2:41 pm IST

कराची, 29 सितंबर (भाषा) पाकिस्तान के बलूचिस्तान में गोर्ग नदी से पुलिस ने तीन अफगान नागरिकों के शव बरामद किए, जबकि घायल अवस्था में मिले एक व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तुर्बत जिले के पुलिस अधिकारी अजीज बलोच ने मंगलवार को कहा, ‘‘शव कम से कम तीन दिन पुराने हैं और सोमवार को बरामद किये गए। उनके पास मिले दस्तावेजों से उनकी पहचान अफगान नागरिकों के रूप में हुई है। उनकी पहचान सलीम खान, शेर आगा खान और नजीबुद्दीन के रूप में हुई है।’’

अधिकारी ने कहा कि पुलिस यह पता लगाने के लिए जांच कर रही है कि अफगान नागरिकों की मौत कैसे हुई और घायल अफगान नागरिक के बयान देने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

बलूचिस्तान सरकार ने प्रांत में रह रहे अवैध अफगान नागरिकों को वापस भेजने के लिए जारी अभियान तेज कर दिया है।

अफगान नागरिकों को चमन, बादिनी और बहरामचा (चागई) स्थित सीमा चौकियों के जरिए वापस भेजा जा रहा है।

पिछले साल से अब तक हजारों अफगान नागरिकों को बलूचिस्तान से वापस भेजा जा चुका है।

पाकिस्तान ने काबुल में तालिबान सरकार पर प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के कमांडरों और चरमपंथियों को पनाह देने तथा उन्हें पाकिस्तान में आतंकी हमले करने में मदद करने का आरोप लगाया है।

भाषा तान्या सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में