पेरू में नाइट क्लब में बम विस्फोट, 33 लोग घायल
पेरू में नाइट क्लब में बम विस्फोट, 33 लोग घायल
लीमा, सात मार्च (एपी) पेरू के एक नाइट क्लब में हुए बम विस्फोट में 33 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, विस्फोट त्रुजिलो प्रांत में डाली नाइट क्लब में हुआ। उन्होंने बताया कि घायलों में कई नाबालिग भी शामिल हैं। यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इस विस्फोट के लिए कौन जिम्मेदार है।
इस क्षेत्र में हाल में हिंसा की कई घटनाएं हुई हैं।
त्रुजिलो हेल्थ नेटवर्क के कार्यकारी निदेशक गेरार्डो फ्लोरियन गोमेज़ के अनुसार, घायलों में से कम से कम पांच की हालत गंभीर है। उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि घायलों की सर्जरी की जा रही है।
इसी शहर में करीब एक महीना पहले भी एक विस्फोट हुआ था जिसमें 25 घर क्षतिग्रस्त हो गए थे। उस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ था।
एपी तान्या अविनाश
अविनाश

Facebook


