ब्रैड पिट, ओपरा विनफ्रे ‘द वाटर डांसर’ के लिए साथ आए

ब्रैड पिट, ओपरा विनफ्रे ‘द वाटर डांसर’ के लिए साथ आए

ब्रैड पिट,  ओपरा विनफ्रे ‘द वाटर डांसर’ के लिए साथ आए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:52 pm IST
Published Date: November 11, 2020 10:58 am IST

लॉस एंजिलिस, 11 नवंबर (भाषा) हॉलीवुड स्टार ब्रैड पिट और मीडिया मुगल ओपरा विनफ्रे लेखक ता-नेहिशी कोट्स के उपन्यास ‘द वाटर डांसर’ की कहानी पर आधारित फिल्म बनाने के लिए साथ काम कर रहे हैं।

द हॉलीवुड रिपोर्टर की खबर के मुताबिक विनफ्रे की ‘हार्पो फिल्म्स’ और पिट्स की ‘प्लान बी’ कमिला फोर्ब्स् के साथ इसका निर्माण कर रहे हैं।

उपन्यास की दुनिया में कोट्स की यह पहली किताब थी और यह दक्षिणी अमेरिका में गृहयुद्ध से पहले के समय की पृष्ठभूमि में है। कोट्स ही बड़े पर्दे के लिए पटकथा लिखेंगे। इससे पहले भी लेखक फोर्ब्स के साथ काम कर चुके है।

भाषा स्नेहा नरेश

नरेश


लेखक के बारे में