ब्रिटिश अधिकारी के निष्कासन के जवाब में ब्रिटेन ने रूसी राजनयिक को निष्कासित किया

ब्रिटिश अधिकारी के निष्कासन के जवाब में ब्रिटेन ने रूसी राजनयिक को निष्कासित किया

ब्रिटिश अधिकारी के निष्कासन के जवाब में ब्रिटेन ने रूसी राजनयिक को निष्कासित किया
Modified Date: April 29, 2026 / 08:18 pm IST
Published Date: April 29, 2026 8:18 pm IST

लंदन, 29 अप्रैल (भाषा) ब्रिटेन ने मॉस्को द्वारा हाल में एक ब्रिटिश अधिकारी के निष्कासन और उसके बाद चलाए गए अभियान के जवाब में बुधवार को एक रूसी राजनयिक को निष्कासित कर दिया।

ब्रिटेन के विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय ने कहा कि उसने रूसी राजदूत को लंदन स्थित अपने कार्यालय में तलब कर ‘जवाबी कार्रवाई’ की जानकारी दी। यह जवाबी कार्रवाई मॉस्को और पश्चिमी देशों के बीच बढ़ते तनाव को दर्शाती है।

विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा, ‘‘यह व्यवहार पूरी तरह अस्वीकार्य है, और हम अपने राजनयिक कर्मचारियों के उत्पीड़न या उन्हें धमकी दिए जाने को बर्दाश्त नहीं करेंगे।’’

यह कदम तब उठाया गया जब पिछले महीने रूस ने जासूसी के आरोपों पर एक ब्रिटिश राजनयिक को निष्कासित कर दिया था। ब्रिटेन ने इन आरोपों को ‘पूरी तरह बकवास’ कहकर खारिज कर दिया था।

एपी वैभव नरेश

नरेश


लेखक के बारे में