रूस के साथ युद्धविराम योजना पर काम करने के लिए सहमत हुए ब्रिटेन, फ्रांस और यूक्रेन

रूस के साथ युद्धविराम योजना पर काम करने के लिए सहमत हुए ब्रिटेन, फ्रांस और यूक्रेन

रूस के साथ युद्धविराम योजना पर काम करने के लिए सहमत हुए ब्रिटेन, फ्रांस और यूक्रेन
Modified Date: March 2, 2025 / 09:07 pm IST
Published Date: March 2, 2025 9:07 pm IST

लंदन, दो मार्च (एपी) ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केअर स्टार्मर ने रविवार को विश्व के नेताओं से कहा कि उन्हें यूरोप की सुरक्षा के लिए ‘दुर्लभ क्षण’ को गंवाना नहीं चाहिए।

उन्होंने यह बात यूक्रेन-रूस युद्ध को समाप्त करने पर चर्चा के लिए लंदन में आयोजित शिखर सम्मेलन में कही।

स्टार्मर ने कहा कि यूक्रेन के लिए अच्छा परिणाम प्राप्त करना ‘‘यहां के प्रत्येक देश और कई अन्य देशों की सुरक्षा के लिए भी महत्वपूर्ण है।’’

वार्ता की शुरुआत के अवसर पर ली गई आधिकारिक तस्वीर के दौरान उनके साथ यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी मौजूद थे।

इससे पहले दिन में स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन, फ्रांस और यूक्रेन एक युद्धविराम योजना पर काम करने के लिए सहमत हो गए हैं, जिसे अमेरिका के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।

जेलेंस्की और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच ‘ओवल ऑफिस’ (अमेरिका के राष्ट्रपति का कार्यालय) में हुई तीखी बहस के दो दिन बाद यह सम्मेलन आयोजित हो रहा है।

एपी शफीक नरेश

नरेश


लेखक के बारे में