जर्मनी में ब्रिटिश महिला की चाकू मारकर हत्या, संदिग्ध हमलावर को हिरासत में लिया गया

Ads

जर्मनी में ब्रिटिश महिला की चाकू मारकर हत्या, संदिग्ध हमलावर को हिरासत में लिया गया

  •  
  • Publish Date - August 30, 2026 / 10:56 PM IST,
    Updated On - August 30, 2026 / 10:56 PM IST

बर्लिन, 30 अगस्त (एपी) दक्षिणी जर्मनी के रोसेनहाइम शहर में रविवार तड़के 31 वर्षीय ब्रिटिश महिला की चाकू मारकर हत्या के मामले में संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

रोसेनहाइम पुलिस ने बताया कि रोसेनहाइम रेलवे स्टेशन पर हुए इस हमले के बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने तुरंत संदिग्ध को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी 27 वर्षीय जर्मन नागरिक है और पास के फर्स्टेनफेल्डब्रुक का रहने वाला है। जर्मनी के निजता नियमों के तहत पुलिस ने पीड़िता और संदिग्ध दोनों के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं।

पुलिस ने कहा कि वह फिलहाल घटना की परिस्थितियों और इसके पीछे के कारणों की जांच कर रही है।

एपी जोहेब अविनाश

अविनाश