कैस्पर रूड चोट के कारण अमेरिकी ओपन से बाहर

Ads

कैस्पर रूड चोट के कारण अमेरिकी ओपन से बाहर

  •  
  • Publish Date - August 30, 2026 / 10:51 PM IST,
    Updated On - August 30, 2026 / 10:51 PM IST

न्यूयॉर्क, 30 अगस्त (एपी) कैस्पर रूड ने रविवार को पीठ की चोट के कारण इस साल के अमेरिकी ओपन से अपना नाम वापस ले लिया।

वह 2022 अमेरिकी ओपन के उपविजेता रहे थे। हाल में हुए सिनसिनाटी ओपन में अपने पहले मैच के दौरान रूड को खेल रोकने के लिए मजबूर होना पड़ा था। उन्होंने फ्लशिंग मीडोज में मिश्रित युगल में हिस्सा लिया, लेकिन अभ्यास के दौरान सर्विस करने में संघर्ष करते हुए उनके वीडियो सामने आए थे।

विश्व रैंकिंग में 20वें स्थान पर काबिज रूड की जगह ड्रॉ में आर्थर जिया को शामिल किया गया है। जिया क्वालीफाइंग के अंतिम दौर में हार गए थे। अब पहले दौर में उनका सामना जुआन मैनुअल सेरुंडोलो से होगा।

रूड 2022 अमेरिकी ओपन के फाइनल में कार्लोस अल्काराज से हार गए थे। उसी साल वह फ्रेंच ओपन के फाइनल में भी पहुंचे थे, जहां उन्हें राफेल नडाल के हाथों हार मिली थी।

एपी नमिता

नमिता