कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के सबसे युवा अश्वेत प्रोफेसर ने साहित्य चोरी के आरोप के बाद इस्तीफा दिया

Ads

कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के सबसे युवा अश्वेत प्रोफेसर ने साहित्य चोरी के आरोप के बाद इस्तीफा दिया

  •  
  • Publish Date - August 6, 2026 / 04:23 PM IST,
    Updated On - August 6, 2026 / 04:23 PM IST

लंदन, छह अगस्त (एपी)ब्रिटेन के कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में सबसे कम उम्र में नियुक्त होने वाले अश्वेत प्रोफेसर जेसन अर्डे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

ब्रिटिश समाजशास्त्री अर्डे ने यह कदम विश्वविद्यालय द्वारा उनकी शैक्षणिक योग्यताओं के बारे में ‘नयी जानकारी’ मिलने पर जांच शुरू करने की घोषणा के बाद उठाया है।

प्रोफेसर जेसन अर्डे 2023 में 37 साल की उम्र में कैम्ब्रिज में प्रोफेसर बने थे। उन्होंने बुधवार देर रात इस्तीफा देने की घोषणा की। यह फैसला उनके शैक्षणिक कार्य में साहित्यिक चोरी के आरोपों और एथलेटिक व चंदा जुटाने से जुड़े दावों पर उठे सवालों के बाद आया है।

‘टाइम्स ऑफ लंदन’ 24 जुलाई को अर्डे की 2015 की पीएचडी अनुसंधान पत्र का विश्लेषण प्रकाशित किया। इसमें उन हिस्सों के कई उदाहरण दिखाए गए जो किसी दूसरे अनुसंधानकर्ता के पहले लिखे गए शोधपत्र से ‘‘हूबहू या लगभग मिलते-जुलते’’ अंश थे।

कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय ने शुरुआत में अर्डे का बचाव किया और कहा कि साहित्यिक चोरी के आरोपों की जांच लिवरपूल जॉन मूर्स यूनिवर्सिटी ने की थी, जिसने अर्डे को डॉक्टरेट की उपाधि दी थी।

लेकिन बुधवार को स्थिति बदल गई, जब कैम्ब्रिज ने इस मामले की जांच शुरू कर दी।

एपी धीरज नरेश

नरेश