लखनऊ के किसान पथ पर ट्रकों की टक्कर में दो लोगों की मौत

Ads

लखनऊ के किसान पथ पर ट्रकों की टक्कर में दो लोगों की मौत

  •  
  • Publish Date - August 6, 2026 / 04:24 PM IST,
    Updated On - August 6, 2026 / 04:24 PM IST

लखनऊ, छह अगस्त (भाषा) लखनऊ के सरोजिनीनगर इलाके में दो ट्रकों की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि यह हादसा बुधवार रात करीब पौने 11 बजे सरोजिनीनगर थाना क्षेत्र में आउटर रिंग रोड (किसान पथ) पर गहरू अंडरपास के पास हुआ।

उन्होंने बताया कि ट्रक सरोजनीनगर से बिजनौर की ओर जा रहा था, तभी उसी दिशा में जा रहा एक अन्य मालवाहक वाहन अनियंत्रित होकर ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गया।

सूत्रों ने बताया कि टक्कर से एक ट्रक का अगला हिस्सा गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे उसका चालक और सहायक वाहन के अंदर ही फंस गए।

उन्होंने बताया कि सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को लखनऊ के लोक बंधु अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान चालक शैलेन्द्र (39) और परिचालक राजा भैया (35) के रूप में हुई है और वे दोनों जालौन जिले के कुठौंद थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव के निवासी थे।

उन्होंने बताया कि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिये गये हैं।

उन्होंने बताया कि क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हटाया गया और मार्ग पर यातायात बहाल किया गया।

भाषा सं. सलीम संतोष

संतोष